सोनीपत क्राइम: सोनीपत में फ्रूट विक्रेता की तेजधार हथियार से हत्या

हत्या करने वालों में ऐसा लगता है कि बहुत ही बेहरमी से यह कत्ल किया गया है। मृतक की पहचान बहालगढ़ निवासी जितेंद्र वधवा (40) के रूप में हुई है। सूचना के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं।

Title and between image Ad
  • पुलिस जांच में जुटी
  • शव कब्जे में लिया सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सोनीपत: सोनीपत में फ्रूट विक्रेता की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक का शव सेक्टर 4 में हॉकी स्टेडियम के पास रजबाहे के साथ कच्चे रास्ते पर मिला है।

सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल सोनीपत में भेज दिया है। प्रथम दृष्टा व्यक्ति के शरीर पर तेजधार हथियार के कई निशान मिले हैं। हत्या करने वालों में ऐसा लगता है कि बहुत ही बेहरमी से यह कत्ल किया गया है। मृतक की पहचान बहालगढ़ निवासी जितेंद्र वधवा (40) के रूप में हुई है। सूचना के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। मृतक जितेंद्र वधवा की बहालगढ़ में फ्रूट की दुकान चलाता था। पुलिस अभी इस मामले में जांच कर रही है। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

 

Connect with us on social media

Comments are closed.