April 30, 2026

सोनीपत: मजदूर दिवस पर विद्यार्थियों ने मजदूरों को चप्पल पहनाकर किया सम्मान

On Labour Day, students honoured labourers by making them wear slippers.

गन्नौर, ज्योति शर्मा। मजदूर दिवस के अवसर पर गायत्री विद्या पीठ के विद्यार्थियों ने प्रणामी गौशाला, गन्नौर में पहुंचकर श्रमिकों के बीच सेवा और सम्मान का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। इस दौरान बच्चों ने अपने हाथों से मजदूरों को चप्पल पहनाईं और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

गौशाला के प्रधान ने विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया और कहा कि विद्यालय हर वर्ष मजदूर दिवस पर इस प्रकार का सराहनीय कार्य करता है। उन्होंने कहा कि गायत्री विद्यापीठ के संस्कार अन्य संस्थानों से अलग हैं, जहां विद्यार्थियों को समाज के प्रति संवेदनशील बनाया जाता है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या शकुंतला कौशिक ने बताया कि बच्चों को जीवन की वास्तविकताओं से परिचित कराने के लिए ऐसे कार्यक्रम जरूरी हैं। इससे वे समाज के विभिन्न वर्गों को समझते हैं और सहयोग, सामंजस्य तथा सेवा भाव जैसी मूल्यों को सीखते हैं।

उन्होंने इस आयोजन में सहयोग देने वाले विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

About The Author