NRI सेल की उद्धघोष यात्रा: हरियाणा के कोने कोने तक जाएगी मोदी की गारंटी- संदीप देशवाल

देशवाल ने बताया कि यात्रा का संचालन प्रदेश सह-संयोजक संजय यादव करेंगे और सह संचालन रजत भार्गव (प्रदेश सह-संयोजक, एनआरआई सेल) करेंगे। प्रदेश कोषाध्यक्ष, नितिन बंसल यात्रा की तैयारियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Title and between image Ad

मानेसर, (अजीत कुमार): भाजपा हरियाणा, प्रदेश प्रमुख संदीप देशवाल, विदेश सम्पर्क विभाग (NRI सेल), ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनावों में हरियाणा की सभी 10 सीटों पर भाजपा की जीत की मजबूती के लिए टीम एन आर आई सेल संकल्पबद्ध होकर उद्धघोष यात्रा का आयोजन करेगी। उद्धघोष यात्रा 400 पार के तहत बड़े एलईडी स्क्रीन प्रचार वाहन पर गानों के माध्यम से मोदी सरकार एवं हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां के बारे में लोगों को अवगत करवाया जायेगा और लोगों से मोदी के विकसित भारत के संकल्प को सशक्त और मजबूती देने के लिए कमल के निशान पर बटन दबाने का आह्वान किया जाएगा। महीने के अंत में प्रदेश के सीएम नायब सैनी के कर कमलों द्वारा यात्रा को हरी झंडी दिखाई जाएगी।

देशवाल ने बताया कि एनआरआई सेल भाजपा हरियाणा अमेरिका के संयोजक सरताज सिंह सेखों जो अमेरिका में एक नामी इमीग्रेशन कंसलटेंट बिज़नेस मैन हैं यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। विदेशों में जो बड़ी टीम बनाई है जिसमे कैनेडा के संयोजक दीपक फोगाट, यूनाइटेड किंगडम संयोजक राहुल शौकीन, अमेरिका ईस्ट कोस्ट और वेस्ट कोस्ट संयोजक प्राची जेटली व् सूचि शर्मा, फ़िनलैंड से अनुपमा तथा इंडोनेसिया संजोयक शिवदत्त गौड़, अपनी अपनी टीम के साथ विदेशों की धरती से फ़ोन कॉल्स तथा सोशल मीडिया के माध्यम से भारत में रहने वाले अपने दोस्तों एवं परिवारजनों को कमल का बटन दबाकर मोदी को जिताने के लिए भरपूर मेहनत कर रहे हैं।

देशवाल ने बताया कि यात्रा का संचालन प्रदेश सह-संयोजक संजय यादव करेंगे और सह संचालन रजत भार्गव (प्रदेश सह-संयोजक, एनआरआई सेल) करेंगे। प्रदेश कोषाध्यक्ष, नितिन बंसल यात्रा की तैयारियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस यात्रा के कार्यान्वयन में एनआरआई सेल की महिला सदस्यों का भरपूर सहयोग एवं योगदान रहेगा और महिला टीम की अगुवाई सुमन चुघ (प्रदेश सह संयोजक) व प्रदेश आईटी एवं सोशल मीडिया प्रमुख कोमल चौधरी और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर सीमा देवी करेंगी।

Connect with us on social media
Leave A Reply