May 23, 2026

सोनीपत: नवनिर्वाचित मेयर राजीव जैन से मिले मनोज शर्मा, स्वच्छता व हरित अभियान पर चर्चा

Manoj Sharma met newly elected Mayor Rajiv Jain and discussed cleanliness and green campaign.

सोनीपत: नवनिर्वाचित मेयर राजीव जैन से मिले मनोज शर्मा।

सोनीपत, अजीत कुमार। शहर के समाजसेवी एवं आइविया ब्यूटी कंपनी के प्रबंधक मनोज शर्मा ने नगर निगम मुख्यालय में मेयर राजीव जैन से शिष्टाचार भेंट की। करीब एक घंटे चली बैठक में शहर के विकास, स्वच्छता अभियान और सामाजिक कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

मनोज शर्मा ने कंपनी की सामाजिक दायित्व योजना के तहत शहर के दो प्रमुख बाजारों को गोद लेकर वहां आधुनिक शौचालय, कूड़ेदान और सौंदर्यीकरण कार्य कराने का प्रस्ताव रखा। मेयर राजीव जैन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि निजी क्षेत्र के सहयोग से “स्वच्छ शहर, स्वस्थ शहर” का सपना जल्द पूरा होगा।

बैठक में गरीब परिवारों की 50 बेटियों को सौंदर्य एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में निशुल्क प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने की योजना पर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही मानसून से पहले “ग्रीन सोनीपत मिशन” के तहत 10 हजार पौधे लगाने पर सहमति बनी। कंपनी पौधे और ट्री-गार्ड उपलब्ध कराएगी, जबकि नगर निगम उनकी देखरेख करेगा।

मेयर राजीव जैन ने मनोज शर्मा को सफल उद्यमी के साथ प्रेरणादायक समाजसेवी बताया। वहीं मनोज शर्मा ने कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और आत्मनिर्भर बनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारी और कंपनी प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

About The Author