May 24, 2026

सोनीपत क्राइम: सोनीपत में बंद मकान से लाखों रुपये नकदी और गहने चोरी

Lakhs of rupees in cash and jewellery stolen from a locked house in Sonipat

AI से जनरेट फोटो।

सोनीपत, अजीत कुमार। सोनीपत के कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में बंद मकान से लाखों रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। चोर घर का ताला तोड़कर नकदी और गहने चोरी कर ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-53 फेज-3 स्थित प्लॉट नंबर 380 निवासी नरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि 21 मई 2026 को वह घर पर ताला लगाकर काम पर गए थे। शाम को लौटने पर घर का सामान बिखरा मिला। मकान की केबल कटी हुई थी और मौके पर एक कटर पड़ा मिला। चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे एक लाख 20 हजार रुपये नकद, छह चांदी के सिक्के और मंगलसूत्र चोरी कर लिया।

पीड़ित ने बताया कि मकान के अंदर जूतों के निशान मिले हैं। उन्होंने अपनी कंपनी के पास रेहड़ी लगाने वाले मनीष नाम के युवक पर शक जताया है। आरोप है कि युवक पिछले कुछ दिनों से किराये पर रहने का बहाना बनाकर उनके घर आता-जाता था। नरेंद्र यादव के अनुसार मौके पर मिले जूतों के निशान मनीष के जूतों से मिलते हैं। इसकी उन्होंने वीडियोग्राफी भी कर रखी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

About The Author