October 2, 2026

सोनीपत: सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता: सरोज बाला

Ensuring the benefits of government schemes reach every eligible person is a priority: Saroj Bala
  • – गांधी जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाजसेवा और राष्ट्र निर्माण को दें गति: नीरज ठरू

सोनीपत, अजीत कुमार। गांधी जयंती के अवसर पर गांव ठरू की ग्राम पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीणों को केंद्र और हरियाणा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य पात्र परिवारों को सरकारी सुविधाओं से अवगत कराकर योजनाओं का लाभ दिलाना रहा।

Ensuring the benefits of government schemes reach every eligible person is a priority: Saroj Bala

ग्राम पंचायत की सरपंच सरोज बाला ने गांधी जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता, सेवा और ग्राम स्वराज को मजबूत भारत की आधारशिला माना था। उन्होंने कहा कि गांव का विकास तभी सार्थक होगा, जब प्रत्येक पात्र परिवार को योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ मिले। पंचायत का प्रयास रहेगा कि कोई भी पात्र व्यक्ति जानकारी के अभाव में सरकारी योजना से वंचित न रहे।

Ensuring the benefits of government schemes reach every eligible person is a priority: Saroj Bala

भाजपा सोनीपत के जिला महामंत्री नीरज कुमार ठरू ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए कहा कि दोनों महापुरुषों ने सादगी, सेवा और देशहित का संदेश दिया। उन्होंने ग्रामीणों से उनके विचारों को अपनाने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने में सहयोग करने की अपील की।

ग्राम सचिव दीपक लकड़ा ने योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में ग्रामीण क्षेत्रों के कई पात्र लोग सरकारी सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से संबंधित विभागों से संपर्क कर अपनी पात्रता जांचने और आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करने की अपील की।

कार्यक्रम में ग्रामीणों ने योजनाओं से जुड़े सवाल पूछे, जिनका कर्मचारियों ने समाधान किया। इस अवसर पर सीपीएलओ अंकुश, एएनएम सीमा, आशा वर्कर अनीता, सुनीता, सीता, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

About The Author