June 24, 2026

भारत नेट उद्यमी योजना से गांवों में डिजिटल क्रांति: बीएसएनएल देगा किफायती दरों पर हाई स्पीड इंटरनेट

BharatNet Entrepreneur Scheme brings digital revolution to villages; BSNL to provide high-speed internet at affordable rates.

सोनीपत, अजीत कुमार। ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी को सशक्त बनाने और हर घर तक तेज गति की इंटरनेट सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से भारत सरकार की भारत नेट उद्यमी योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस योजना के माध्यम से गांवों में डिजिटल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण नागरिकों को भी शहरों जैसी इंटरनेट सेवाओं का लाभ मिल सके।

यह जानकारी बीएसएनएल गन्नौर के उपमंडल अभियंता अखिलेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि भारत नेट उद्यमी योजना के अंतर्गत देशभर में लगभग डेढ़ करोड़ इंटरनेट कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच मौजूद डिजिटल अंतर को समाप्त करना तथा गांवों में गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय इंटरनेट सेवाएं उपलब्ध कराना है।

BharatNet Entrepreneur Scheme brings digital revolution to villages; BSNL to provide high-speed internet at affordable rates.उन्होंने बताया कि योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों, ग्राम पंचायत कार्यालयों, किसान उत्पादक संगठनों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, विद्यालयों, चौपालों तथा अन्य सरकारी भवनों को वाई-फाई आधारित इंटरनेट सेवाओं से जोड़ा जा रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और प्रशासनिक सेवाओं को डिजिटल माध्यम से मजबूत करने में सहायता मिलेगी।

अखिलेश कुमार ने बताया कि गन्नौर उपमंडल में भी इंटरनेट सेवाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। ग्रामीण उपभोक्ताओं को किफायती दरों पर अधिक डाटा के साथ उच्च गति की इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसी क्रम में बीएसएनएल ने फाइबर टू द होम और वाई-फाई आधारित एक विशेष योजना शुरू की है, जिसके अंतर्गत 259 रुपये प्रतिमाह में 25 मेगाबिट प्रति सेकंड की गति और 700 गीगाबाइट डाटा उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना पर वस्तु एवं सेवा कर अतिरिक्त देय होगा। यह सुविधा 22 जून 2026 से मासिक, अर्धवार्षिक और वार्षिक विकल्पों के साथ ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध रहेगी।

उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में एक ही वाई-फाई कनेक्शन के माध्यम से घर के सभी मोबाइल फोन, स्मार्ट टेलीविजन तथा अन्य इंटरनेट आधारित उपकरणों को जोड़ा जा सकता है। भारत नेट उद्यमी योजना ग्रामीण भारत को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

About The Author