October 5, 2026

सोनीपत: खिलाड़ी राष्ट्र का गौरव, कुशल दलाल की जीत ने बढ़ाया देश-प्रदेश का मान : प्रदीप सांगवान

Athletes are the pride of the nation; the victory of the skilled Dalal has enhanced the prestige of both the country and the state: Pradeep Sangwan.

सोनीपत: गोल्डन बॉय को सम्मानित करते भाजपा नेता प्रदीप सांगवान।

सोनीपत, अजीत कुमार। बरोदा हलके से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी प्रदीप सांगवान ने एशियाई खेलों में तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी कुशल दलाल का उनके पैतृक गांव सिवानका पहुंचने पर स्वागत कर उन्हें जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और उनकी उपलब्धियां पूरे राष्ट्र के लिए गर्व का विषय होती हैं।

प्रदीप सांगवान ने कहा कि कुशल दलाल ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन के दम पर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं में भी खेलों के प्रति उत्साह और प्रेरणा बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि इस सफलता का श्रेय कुशल की कड़ी मेहनत, परिवार के सहयोग और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन के साथ-साथ प्रदेश एवं केंद्र सरकार की बेहतर खेल नीतियों को भी जाता है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार एशियाई खेलों और ओलंपिक में पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि और सम्मानजनक रोजगार देकर उनका उत्साह बढ़ा रही है। सरकार की खेल नीतियों से प्रदेश के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिल रहे हैं।

इस अवसर पर जनता बुटाना शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष अजीत सांगवान, डॉ. राममेहर राठी, सरपंच बिजेंद्र सिंह, लालचंद दलाल, कर्मा, आनंद नंबरदार, प्रेम सिंह लोहचब सहित कुशल दलाल के पिता संदीप दलाल, माता, परिवार के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। उन्होंने भी कुशल दलाल को स्वर्ण पदक जीतने पर शुभकामनाएं दीं।

About The Author