September 14, 2026

सोनीपत: विकसित भारत संवाद में युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

Sonipat: Youth to get a national platform at 'Viksit Bharat Samvad'

सोनीपत: विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग कार्यक्रम के लिए पत्रकार वार्ता करते हुए।

सोनीपत, अजीत कुमार। छोटूराम चौक स्थित माई भारत कार्यालय में सोमवार को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग कार्यक्रम को लेकर पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता माई भारत सोनीपत की जिला युवा अधिकारी (अतिरिक्त प्रभार) अंजली चौधरी ने की। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ना और उन्हें अपने विचार, नवाचार व नेतृत्व क्षमता प्रस्तुत करने का अवसर देना है।

अंजली चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम का पहला चरण माई भारत पोर्टल पर शुरू हो चुका है। इसमें 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। जिले के युवा माई भारत पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं और अपने विचार व प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि युवा केवल देश का भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान में भी राष्ट्र की प्रगति के महत्वपूर्ण भागीदार हैं। विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए युवाओं की ऊर्जा, रचनात्मक सोच, नवाचार और नेतृत्व क्षमता का सही दिशा में उपयोग जरूरी है।

उन्होंने युवाओं से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उनके अनुसार, संवाद के माध्यम से युवाओं को अपनी बात रखने, विचार साझा करने और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर सक्रिय योगदान देने का अवसर मिलेगा।

About The Author