सोनीपत: सोनीपत में डूबे बच्चे को खोज में लगे ग्रामीण व पुलिस

हलालपुर में किराये पर रहने वाले बिहार के सिवान जिले के निवासी द्वारका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका लड़का आशीष जिसकी उम्र सात साल है। रविवार दोपहर करीब 12 बजे से एक बजे के बीच में साथियों के साथ पश्चिम यमुना लिंक नहर के पास बेर तोड़ने के लिए गया था।

Title and between image Ad

सोनीपत, (अजीत कुमार): खरखौदा क्षेत्र अंतर्गत गांव हलालपुर के पास से गुजरने वाली नहर में एक बच्चा डूब गया। जिसके पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सोमवार को ग्रामीण व पुलिस कर्मचारी बच्चे की नहर में तलाश करने में लगे हुए हैं।

हलालपुर में किराये पर रहने वाले बिहार के सिवान जिले के निवासी द्वारका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका लड़का आशीष जिसकी उम्र सात साल है। रविवार दोपहर करीब 12 बजे से एक बजे के बीच में साथियों के साथ पश्चिम यमुना लिंक नहर के पास बेर तोड़ने के लिए गया था। नहर में नारियल देखकर वह नहर में नारियल निकालने के लिए उतर गया और डूब गया। शाम को बच्चों ने घर आकर घटना के बारे में बताया। आशीष का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस मामले में सैदपुर चौकी पुलिस अधिकारी कार्रवाई कर रही है, बच्चे की नहर में तलाश की जा रही है।

 

Connect with us on social media

Comments are closed.