सोनीपत: ऑल इंडिया पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन के प्रधान प्रदीप बने

चुनाव अधिकारी प्रतीक पाराशर ने बताया कि खरखौदा मंडल से अजीत को प्रधान, प्रदीप को उप प्रधान, रोशन को सचिव, धर्मवीर को कैशियर, संदीप व इकबाल को संगठनकर्ता चुना गया है।

Title and between image Ad

सोनीपत, (अजीत कुमार): खरखौदा शहर के बिजली कार्यालय में ऑल इंडिया पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन का त्रिवार्षिक चुनाव बुधवार को कराया गया। जिसमें खरखौदा व सब डिवीजन सैदपुर के पदाधिकारियों को चुना गया।

चुनाव अधिकारी प्रतीक पाराशर ने बताया कि खरखौदा मंडल से अजीत को प्रधान, प्रदीप को उप प्रधान, रोशन को सचिव, धर्मवीर को कैशियर, संदीप व इकबाल को संगठनकर्ता चुना गया है। वहीं सब डिवीजन सैदपुर की कार्यकारिणी में पदम को प्रधान, विकास को उप प्रधान, आनंद को सचिव, अमित को कैशियर, कृष्ण व विक्की को संगठनकर्ता चुना गया है। सभी पदाधिकारियो को उनके कार्य के बारे में शपथ दिलाई गई। चुनाव पर्यवेक्षक देवेंद्र दहिया, विकास दहिया की देखरेख में चुनाव संपन्न कराया गया।

 

 

Connect with us on social media

Comments are closed.