सोनीपत: पीएम मोदी की विदेशी कूटनीति ने देश का सम्मान बढाया: केन्द्रीय राज्यमंत्री अजय

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इसरो ने चंद्रयान-3 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग करवाकर वो कर दिखाया जो आज तक कोई देश नहीं कर पाया है। भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में विश्व को दिखा दिया कि अब भारत इस क्षेत्र में भी बहुत तेजी के साथ आगे बढऩे के मिशन की शुरूआत कर चुका है।

Title and between image Ad
  • भाजपा जिला कार्यालय का दौरा करते हुए केन्द्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं से हुए रूबरू

सोनीपत: केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विदेशी कूटनीति के कारण आज देश का विश्व में सम्मान बढ़ा है। हर देश भारत को साथ लेकर विकास की डगर पर अग्रसर होना चाहता है। यही हर भारतीय के लिए गौरव की बात है।

केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ठ सोमवार को सोनीपत जीटी रोड़ स्थित जिला कार्यालय में बोल रहे थे। भाजपा कार्यकताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यकताओं को उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं जन जन तक पहुंचाएं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इसरो ने चंद्रयान-3 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग करवाकर वो कर दिखाया जो आज तक कोई देश नहीं कर पाया है। भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में विश्व को दिखा दिया कि अब भारत इस क्षेत्र में भी बहुत तेजी के साथ आगे बढऩे के मिशन की शुरूआत कर चुका है। हम अपने और भी मिशन पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि 07 सितंबर से 10 सितंबर तक दिल्ली में जी-20 की बैठक भी आयोजित की जा रही है, जिसमें विश्व के सभी विकसित देशों के प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति भारत में आ रहे हैं जो भारत की बढ़ती शक्ति को दिखा रहा है।

केन्द्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मुफ्त में राशन वितरण करना, पक्के मकान उपलब्ध करवाना, किसान पेंशन योजना, फसल बीमा योजना, आयुष्मान भारत योजना के अलावा बहुत सी ऐसी योजनाएं है जिनसे गरीब लोगों का विकास व उत्थान किया जा रहा है। जनकल्याणकारी योजनाओं को हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता सहयोग करें। भाजपा नेता माईराम कौशिक, एससी सैल के जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा, परमजीत सैनी, मीना नरवाल, सुरेन्द्र मदान तथा मनीन्द्र सन्नी आदि उपस्थित रहे।

 

 

Connect with us on social media

Comments are closed.