सोनीपत: हुड्डा जनता के हक की बात करते हैं: विधायक जयवीर

विधायक जयवीर के साथ कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस संकल्प पत्र की नीतियों के बारे में घर-घर पहुंचकर लोगों को विस्तार से जानकारी दी। लोगों के बीच यह विश्वास है कि केवल भूपेंद्र और दीपेंद्र सिंह हुड्डा ही केवल ऐसे नेता है जो उनके हक की बात करते हैं और उनके हक की लड़ाई भी लड़ते हैं।

Title and between image Ad

सोनीपत, (अजीत कुमार): घर घर कॉंग्रेस हर घर घर कांग्रेस अभियान के तहत विधायक जयवीर वाल्मीकि ने पदयात्रा कर खरखौदा शहर का सोमवार को दौरा किया। इनके साथ पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

विधायक जयवीर के साथ कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस संकल्प पत्र की नीतियों के बारे में घर-घर पहुंचकर लोगों को विस्तार से जानकारी दी। लोगों के बीच यह विश्वास है कि केवल भूपेंद्र और दीपेंद्र सिंह हुड्डा ही केवल ऐसे नेता है जो उनके हक की बात करते हैं और उनके हक की लड़ाई भी लड़ते हैं। जनता के बीच कांग्रेस संकल्प पत्र की नीतियों को लेकर बेहद सकारात्मक माहौल है और जनता ने मन बना लिया है कि प्रदेश में अबकी बार भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कॉंग्रेस की सरकार बने। इस दौरान पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया, जोगिंद्र दहिया, अंकित दहिया, अभय दहिया, पूर्व पार्षद सुनील,आनन्द प्रधान, शमशेर दहिया, कुलदीप दहिया, प्रेम लीला और अंजू बाला खटक सहित अनेकों पदाधिकारी एवं सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

Connect with us on social media

Comments are closed.