सोनीपत: पद मिलने का मतलब जिम्मेदारी बढ़ना है: वीरेंद्र बड़खालसा

जिला व्यापार मंडल के चेयरमैन संजय वर्मा भाजपा ने हर वग्र को सम्मन दिया। प्रधान संजय सिंगला ने कहा कि वीरेंद्र बदखालसा के समाज के समर्पित कार्य को देखते हुए यह जिम्मेदारी मिली है।

Title and between image Ad
  • सीएम के ओएसडी बनने पर वीरेंद्र का नई अनाज मंडी में नागरिक अभिनंदन किया

सोनीपत: नई अनाज मंडी में समाज पंचायत के तत्वाधान मे सोनीपत की सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं व जिला व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री हरियाणा के नवनियुक्त ओएसडी वीरेंद्र बड़खालसा का रविवार को नागरिक अभिनन्दन किया।

मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बदखालसा वीरेंद्र ने कहा कि पद मिलना मतलब जिम्मेदारी बढना है। सामाजिक संघर्ष और कामों के बदले यह दायित्व मिला है। किसी सिफारिश या पारिवारिक पृष्ठभूमि के आधार पर नहीं। आप सभी समाज के प्रतिनिधि सदस्यों ने जो प्सयार आशीर्वाद अपने भाई को दिया है। दिल से आभार व्यक्त करता हूं। हर सामाजिक कार्य के लिए 24 घंटे तैयार रहूंगा।

जिला व्यापार मंडल के चेयरमैन संजय वर्मा भाजपा ने हर वग्र को सम्मन दिया। प्रधान संजय सिंगला ने कहा कि वीरेंद्र बदखालसा के समाज के समर्पित कार्य को देखते हुए यह जिम्मेदारी मिली है। सेफ इंडिया फाउंडेशन के चेयरमैन वाई के त्यागी, मंडी एसोसिएशन के प्रधान पवन गोयल, जन जागृतिधाम के प्रधान मोहन सिंह मनोचा, सोनीपत नगर सुधार मंच के महासचिव रविंद्र सरोहा, अमित वर्मा, आदित्य रोहिल्ला, अनिल गोयल, प्रवीण गोयल, नरेश वर्मा, सुमित माथुर, नवीन मंगला, नीरज आत्रे, रामनिवास सिंगला, मानव अधिकार संघ के जयबीर गहलावत, आंतिल खाप के प्रधान पहलवान हवा सिंह आंतील, सुभाष सिसोदिया,जय वर्मा, 360 खाप के अशोक खत्री, चरण सिंह जोगी, महावीर जैन, शकील खान, पार्षद सुरेंद्र मदान आदि समेत सैकड़ों लोगों ने स्वागत किया।

 

Connect with us on social media

Comments are closed.