सोनीपत: कोहरे का कहर गीता जयंती एक्सप्रेस रद्द हुई

कृषि विशेषज्ञों ने गेहूं, सरसों व आलू की फसल में हल्की सिंचाई करने की सलाह दी है कि शीतलहर में गेहूं की फसल के तने में गांठ पड़ सकती है। सरसों व आलू की फसल को नुकसान हो सकता है। इससे बचने के लिए किसानों को फसलों में हल्की सिंचाई करने की सलाह दी है।

Title and between image Ad
  • बाकी ट्रेन 12 घंटे तक देरी तक चली
  • तीन दिन तक कोहरे का असर बरकरार रहने के आसार बने हुए हैं

सोनीपत (अजीत कुमार): मक्रर सुक्रांति के दिन और शनिवार की रात न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री तक गिरा है। वहीं प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी हुई है। रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 260 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान गिरने से ठंड बढी और घने कोहरे ने ट्रेन के साथ अन्य वाहन धीमी गति में चले। गीता जयंती रद्द कर दी गई जबकि बाकी कई ट्रेन 12 घंटे देरी से चली हैं।

कोहरे के बढने से गीता जयंती एक्सप्रेस रद्द कर दी गई, जबकि अन्य ट्रेन एक से 12 घंटे तक की देरी से चली। इनमें अप लाइन की 12311 नेताजी एक्सप्रेस 13:24 घंटे, 18101 मूरी एक्सप्रेस 13:11 घंटे, 11057 अमृतसर एक्सप्रेस 7 घंटे, 12919 मालवा एक्सप्रेस 6:45 घंटे तक की देरी से चली। वहीं डाउन लेन पर 12058 जनशताब्दी एक्सप्रेस 1:22 घंटे, 11078 झेलम एक्सप्रेस 04:26 घंटे, 14054 दिल्ली-हिमाचल एक्सप्रेस 03:30 घंटे, 14034 जम्मू मेल 2 घंटे तक की देरी से चल रही है। लंबी दूरी की ट्रेनों के घंटों देरी से चलने के कारण सवारी गाड़ियां भी प्रभावित रही और अपने निर्धारित समय से आधे से एक घंटे तक की देरी से चली।

शनिवार रात से ही कोहरे का असर गहराने लगा था। देर रात तक दृश्यता घटकर करीब 10 मीटर तक सिमट गई थी। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 6.7 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री दर्ज किया गया था। कृषि विशेषज्ञों ने गेहूं, सरसों व आलू की फसल में हल्की सिंचाई करने की सलाह दी है कि शीतलहर में गेहूं की फसल के तने में गांठ पड़ सकती है। सरसों व आलू की फसल को नुकसान हो सकता है। इससे बचने के लिए किसानों को फसलों में हल्की सिंचाई करने की सलाह दी है।

कृषि विज्ञान केंद्र, जगदीशपुर के डॉ. प्रेमदीप ने बताया कि घना कोहरा है, न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री तक गिरा है। सर्दी के सीजन में रविवार अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। हवा का दबाव कम होने से कोहरा गहराया है, जिससे दृश्यता कम रही। तीन दिन तक कोहरे का असर बरकरार रहने के आसार बने हुए हैं।

 

Connect with us on social media

Comments are closed.