सोनीपत: संविधान दिवस पर अधिकारियों को उपायुक्त ने दिलाई शपथ

भारत का संविधान, भारत का सर्वोच्च विधान है। 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा इस संविधान को अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया था।

Title and between image Ad

सोनीपत: उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने रविवार को संविधान दिवस के अवसर पर कैंप कार्यालय में विभिन्न विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारत के संविधान को सर्वोपरि रख कर उसकी भावना के अनुरूप काम करने की शपथ दिलाई।

उपायुक्त ने कहा कि भारत की ताकत अपने महान संविधान में निहित है। इसी के बूते भारत आज प्रभुतासंपन्न, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतंत्रात्मक गणराज्य दुनिया का सबसे बड़ा व सशक्त प्रजातंत्र बना है। भारत का संविधान, भारत का सर्वोच्च विधान है। 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा इस संविधान को अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया था।

उपायुक्त ने कहा कि संविधान में हमें अधिकार दिए गए हैं, हमारे कर्तव्य बताए गए हैं। हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों को भी याद रखना है। इनका पालना भी करना है। हमें संविधान निर्माताओं द्वारा संजोए गए सपनों के अनुरूप राष्ट्र के निर्माण करने में अपना योगदान देना है। हमें अपने देश की एकता, अखंडता को बनाए रखना है। नगराधीश पूजा कुमारी, एसडीएम अमित कुमार, नरेन्द्र दहिया, शंशाक, डीईओ मंजीत कुमार, एमटीएस ब्रह्मानंद आदि शामिल रहे।

Connect with us on social media

Comments are closed.