सोनीपत: दुकानदार की रिवाल्वर से चली गोली, गोल गप्पे विक्रेता घायल

लिस थना के जांच अधिकारी एएसआई शमशेर सिंह ने बताया कि थाना में सूचना मिली थी कि त्रिभुवन गोली लगने के कारण एक निजी अस्पताल में भर्ती है। घायल के बयान लिए गए हैं। माणिक ने असलाह रखने में लापरवाही बरती है। इसी वजह से फायरिंग हुई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के अंतर्गत थाना सिविल लाइन में माणिक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Title and between image Ad
  • दुकानदार पर विभिन्न धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज

सोनीपत, (अजीत कुमार): सोनीपत में बुधवार की रात को मोबाइल मार्केट में एक दुकानदार के पिस्तौल से चली गोली से गोल गप्पे विक्रेता के पेट में लगी। उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में माला दर्ज किया है।

थाना सिविल लाइन में दी शिकायत में त्रिभुवन ने बताया कि वह मूल रूप से गांव वसेवरा कलां थाना जिगना, जिला मिर्जापुर उत्तर प्रदेश का निवासी है। हाल में सोनीपत के मसद मोहल्ला में रहता है। बुधवार रात को लगभग 9 बजे वह मोबाइल मार्केट में अपनी रेहड़ी पर गोल गप्पे बेच रहा था। वहीं पर दुकान के मालिक माणिक उसके पास आया था। माणिक की जेब से उसका रिवाल्वर नीचे गिर गई। उसने उसे रिवाल्वर उठाने को बोला तो वह उसके कहने पर झुककर रिवाल्वर उठाने लगातो रिवाल्वर के बटन पर उसका हाथ लगा और गोली चल गई। गोली उसके पेट मे लगी। उसने बताया है कि यह हादसा इत्तफ़ाक से हुआ है।

पुलिस थना के जांच अधिकारी एएसआई शमशेर सिंह ने बताया कि थाना में सूचना मिली थी कि त्रिभुवन गोली लगने के कारण एक निजी अस्पताल में भर्ती है। घायल के बयान लिए गए हैं। माणिक ने असलाह रखने में लापरवाही बरती है। इसी वजह से फायरिंग हुई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के अंतर्गत थाना सिविल लाइन में माणिक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

 

 

Connect with us on social media

Comments are closed.