सोनीपत: बॉक्सर प्रियंका ने खेलो इंडिया उत्तरी टैलेंट हंट में स्वर्ण पदक जीता

प्रियंका के कोच रवि नरवाल ने शुक्रवार को बताया कि यह प्रतियोगिता 4 से 13 सितंबर तक राजीव गांधी स्टेडियम रोहतक में आयोजित की गई थी। जिसमें देश के विभिन्न प्रदेशों से खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

Title and between image Ad
  • खिलाड़ी प्रियंका के चाचा देवेंद्र का कहना है कि अभी वह अभ्यास करने में व्यस्त है
  • स्वर्ण पदक विजेता प्रियंका का गांव में आने पर भव्य स्वागत किया जाएगा

सोनीपत: खरखौदा के रोहणा गांव की महिला बॉक्सर प्रियंका ने खेलो इंडिया उत्तरी टैलेंट हंट ओपन बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। इससे गांव में खुशी का माहोल है।

प्रियंका के कोच रवि नरवाल ने शुक्रवार को बताया कि यह प्रतियोगिता 4 से 13 सितंबर तक राजीव गांधी स्टेडियम रोहतक में आयोजित की गई थी। जिसमें देश के विभिन्न प्रदेशों से खिलाड़ियों ने भाग लिया था। प्रियंका ने पांच मुकाबले 5- 0 के अंक से जीते हैं। फाइनल मुकाबले में एशियाई खेलों की पदक विजेता मुस्कान को 5- 0 अंक से हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। इससे पहले भी प्रियंका ने वर्ष 2021 जूनियर प्रतियोगिता में हरियाणा  बेस्ट बॉक्सर का खिताब जीतकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।

वर्ष 2022 में पंचकूला में आयोजित प्रतियोगिता में भी खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि रोहतक की एसपी मेधा भूषण द्वारा सम्मानित किया गया है। खिलाड़ी प्रियंका के चाचा देवेंद्र का कहना है कि अभी वह अभ्यास करने में व्यस्त है। जब वह गांव में लौट कर आएगी तो प्रियंका का भव्य स्वागत किया जाएगा।

 

Connect with us on social media

Comments are closed.