सोनीपत: शारीरिक संबंध बनाने मना करने पत्नी को पीटा, केस दर्ज

बहालगढ़ क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब बच्चे घर पर नहीं होते तो उसका पति ने उसके साथ मारपीट करते हैं। कभी खेत में, कभी घर में, जब वह शारीरिक संबंध बनाने से मना करती है तो उसके साथ मारपीट कर घर से निकालते हैं।

Title and between image Ad
  • एमएलआर में पांच जगह चोट की पुष्टि, कान पर्दा फटा
  • पीड़ित महिला रोहतक के सरकारी अस्पताल में दाखिल है
  • पति मारपीट करने के बाद घर से भाग गया है अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई

सोनीपत:पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाने से मना किया तो पति ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। डाक्टरी जांच के बाद दी गई मेडिकल लीगल रिपोर्ट में पत्नी के शरीर पर पांच चोट के निशान मिले हैं। पीड़ित विवाहिता का आरोप है कि उसका पति उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए जोर जबरदस्ती करता है। मना करने पर पीटता है और घर से निकाल देता है। पुलिस ने थाना बहालगढ़ में महिला के पति व सास के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अंतर्गत शनिवार को केस दर्ज किया है।

बहालगढ़ क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब बच्चे घर पर नहीं होते तो उसका पति ने उसके साथ मारपीट करते हैं। कभी खेत में, कभी घर में, जब वह शारीरिक संबंध बनाने से मना करती है तो उसके साथ मारपीट कर घर से निकालते हैं। कई बार उसके साथ ऐसा हो लिया। वह मेरे बच्चों को भी मारने को कहता है। उसके पति व सास ने उसे पीटा तो कान का पर्दा फट गया। जिस कारण उसको कान का ऑपरेशन कराना पड़ा। महिला ने कहा कि वह मारपीट कर घर से भाग गया है।

महिला ने इसकी शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम को दी थाना बहालगढ़ के जांच अधिकारी ज्योति के अनुसार पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने पत्नी के साथ मारपीट की है। वह रोहतक के सरकारी अस्पताल में दाखिल है। उसकी एमएलआर रिपोर्ट में डॉक्टर ने 5 चोट लगने की पुष्टि की है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति व सास के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही इसमें कोई गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है।

 

 

Connect with us on social media

Comments are closed.