सोनीपत: सोनिया अग्रवाल को नियुक्त किया प्रदेश मीडिया प्रमुख

चुनाव आयोग संपर्क विभाग में प्रदेश मीडिया प्रमुख नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह महिला आयोग की सदस्य रह चुकी हैं।

Title and between image Ad

खरखौदा: भाजपा नेत्री सोनिया अग्रवाल को भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश मीडिया प्रमुख का दायित्व सौंपा गया है। उन्हें चुनाव आयोग संपर्क विभाग में प्रदेश मीडिया प्रमुख नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह महिला आयोग की सदस्य रह चुकी हैं। जिन्होंने पति पत्नी के विवादों का निवारण किया है। सोनिया अग्रवाल का कहना है कि भाजपा पार्टी द्वारा जो भी आदेश होने दिया गया है। उन्होंने सदैव आदेश का पालन करते हुए कार्य किया है।

अब प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, प्रदेश चुनाव आयोग संपर्क प्रमुख प्रमोद कौशिक द्वारा उन्हें जो आदेश दिया गया है। वह उनका पूर्ण रूप से निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगी। इस पद पर नियुक्त करने पर वह अपने वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करती है।

Connect with us on social media

Comments are closed.