सोनीपत: महिला पार्क को आकर्षक रूप देने की तैयारी, बैठक में हुआ फैसला

समिति सदस्य इस बारे में सोनीपत नगर कमीशनर विश्राम कुमार मीना से भी मिले थे। प्रत्येक माह  शहर में किसी न किसी चौपाल व वार्ड में स्वास्थ्य कैंप समिति द्वारा लगाया जाएगा।

Title and between image Ad

खरखौदा: रविवार को शहर की सैनी चौपाल में  सावित्री बाई फुले सेवा समिति के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में फैसला लिया गया कि मटिंडू बाईपास पर स्थित सावित्री बाई फुले महिला पार्क में पौधारोपण करके आकर्षक बनाने की दिशा में कदम उठाए जाए। समिति की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि सावित्री बाई फुले महिला पार्क के मुख्य द्वार के पास के स्थान को भी आकर्षक रूप दिया जाएगा और प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। समिति सदस्य इस बारे में सोनीपत नगर कमीशनर विश्राम कुमार मीना से भी मिले थे। प्रत्येक माह  शहर में किसी न किसी चौपाल व वार्ड में स्वास्थ्य कैंप समिति द्वारा लगाया जाएगा।

इसके अलावा समाज में स्वास्थ्य, जल संचय, जल को दूषित होने से बचाने की दिशा में भी जागरूकता के संदेश दिए जाएंगे। इस बैठक में सावित्री बाई फुले सेवा समिति प्रधान कप्तान सिंह सैनी, पूर्व चेयरमैन रामकंवार सैनी, पूर्व वाइस चेयरमैन अजीत सैनी, सैनी सभा प्रधान श्याम पाल सैनी व पूर्व प्रधान कृष्ण सैनी सहित विभिन्न गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

Connect with us on social media

Comments are closed.