सोनीपत: बहालगढ़ में निकासी अवरुद्ध लोगों ने प्रदर्शन किया

देवेन्द्र गौतम ने स्थानीय विधायक, प्रशासन ओर मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि बहालगढ़ निवासी गंदे पानी की निकासी ना होने के कारण गंभीर बीमार हो रहे हैं यहां पर आई फ्लू, वायरल बुखार बढता जा रहा है।

Title and between image Ad

सोनीपत: राई विधान सभा क्षेत्र के गांव बहालगढ़ में गंदे पानी की निकासी ना होने से गलियों में पानी भरकर घरों तक पहुंच रहा है। लोगों की परेशानी बढ गई है। रविवार को गलियों में खड़े होकर लोगों ने अपने दर्द काे सुनाया रोष प्रदर्शन किया।

शिक्षाविद् जिलाध्यक्ष मास्टर सतनारायण अंतिल के साथ आम आदमी पार्टी सोनीपत लोकसभा अध्यक्ष देवेन्द्र गौतम के सामने अपनी समस्या बताई। देवेन्द्र गौतम ने स्थानीय विधायक, प्रशासन ओर मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि बहालगढ़ निवासी गंदे पानी की निकासी ना होने के कारण गंभीर बीमार हो रहे हैं यहां पर आई फ्लू, वायरल बुखार बढता जा रहा है। गलियों में पानी होने की वजय से लोगों की बने बनाये मकानों में दरार आ गई हैं। बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत आ रही है। अगर समस्या का स्थाई समाधान समय रहते नहीं किया गया तो स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर धरने प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।

 

Connect with us on social media
1 Comment
  1. … [Trackback]

    […] Information on that Topic: gyanjyotidarpan.com/sonepat-blocked-evacuation-in-bahalgarh-people-demonstrated/ […]

Comments are closed.