सोनीपत: भाजपा हर वर्ग का सम्मान और हर क्षेत्र का विकास कर रही है: दिनेश  

विजयपाल पांचाल ने भाजपा एवं ओबीसी मोर्चा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह जिला महामंत्री के रूप में सच्ची श्रद्धा व निष्ठा के साथ श्रद्धापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करेंगे और संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे।

Title and between image Ad
  • भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री बनाए विजयपाल पांचाल

सोनीपत: खरखौदा में भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष दिनेश स्वामी ने रविवार को कहा कि भाजपा हर वर्ग का सम्मान और हर क्षेत्र का विकास कर रही है। वे विजयपाल पांचाल झरौठी को पुष्पमाला पहनाकर भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री के पद पर नियुक्त करने के कार्यक्रम में बोल रहे थे।

विजयपाल पांचाल ने भाजपा एवं ओबीसी मोर्चा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह जिला महामंत्री के रूप में सच्ची श्रद्धा व निष्ठा के साथ श्रद्धापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करेंगे और संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे। जिन व्यक्तियों को अभी तक योजनाओं के बारे में नहीं पता उसके लिए प्रचार प्रसार करेगें। इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंदर सिंह पांचाल, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री अशोक सेन, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री भगत सिंह मंडल सोनीपत राम भजन , ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष खरखौदा लक्ष्मी दत्त जांगड़ा एवं सभी सम्मानित भाजपा व ओबीसी मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

 

Connect with us on social media

Comments are closed.