सोनीपत: जींद में प्रधानमंत्री मोदी की रैली होगी ऐतिहासिक, कार्यकर्ता जुटें तैयारियों में : प्रदीप सांगवान
गोहाना, अजीत कुमार। भाजपा बरोदा हलके की बैठक रविवार को गोहाना स्थित कार्यालय में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं बीएलए-1 प्रदीप सांगवान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 17 जुलाई को जींद में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
प्रदीप सांगवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जींद रैली ऐतिहासिक साबित होगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री इस अवसर पर हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन जींद-सोनीपत रेलवे लाइन पर संचालित होगी। उन्होंने कहा कि यह रेलवे लाइन पूर्व सांसद स्वर्गीय किशन सिंह सांगवान के अथक प्रयासों का परिणाम है, जिसका लाभ क्षेत्र के लोगों को मिलेगा।
सांगवान ने हाल ही में बुटाना में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के सम्मान में आयोजित भव्य कार्यक्रम की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने एसआईआर अभियान के तहत सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथों पर अधिक से अधिक मतदाताओं के नाम जुड़वाने का भी आह्वान किया।
बैठक में बबीता दहिया, डॉ. ओमप्रकाश शर्मा, रीना शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजेश भावड़, अशोक सैन, सूरत सिंह, सरपंच इंद्रपाल, ओमवीर वत्स, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. राममेहर राठी, सोनू रभड़ा, किमपल, हुकमचंद सहित अनेक सरपंच, पंचायत प्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
