July 7, 2026

एक्शन मोड़ में विधायक: सीवरेज संकट पर फूटा जनआक्रोश, विधायक निखिल मदान ने खुलवाया निगम का ताला

MLA in action mode Public outrage erupts over the sewerage crisis; MLA Nikhil Madan gets the municipal corporation's locked gates opened. Gjd News (1)

सोनीपत: बारिश में जनता की समस्याएं सुनते विधयक निखिल मदान।

सोनीपत, अजीत कुमार। सोनीपत में लगातार हो रही बारिश के बीच सीवरेज जाम और दूषित जलभराव की समस्या को लेकर मंगलवार को नगर निगम कार्यालय के बाहर पार्षदों और स्थानीय नागरिकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम कार्यालय पर ताला लगाकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की।

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही विधायक निखिल मदान मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे पार्षदों और आमजन से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद विधायक ने नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार को मौके पर बुलाया और उनकी मौजूदगी में नगर निगम कार्यालय का ताला खुलवाया।

MLA in action mode Public outrage erupts over the sewerage crisis; MLA Nikhil Madan gets the municipal corporation's locked gates opened.
सोनीपत: बारिश में जनता की समस्याएं सुनते विधयक निखिल मदान।

इसके उपरांत विधायक निखिल मदान ने नगर निगम आयुक्त, महापौर राजीव जैन, पार्षदों और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर में सीवरेज जाम और जलभराव की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से लाइन पार क्षेत्र में सीवरेज की समस्या का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए।

विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि संबंधित अधिकारी अथवा सीवरेज सफाई का कार्य कर रही एजेंसी संतोषजनक कार्य नहीं करती है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सफाई कार्य में लापरवाही बरतने वाली एजेंसी पर जुर्माना लगाने के भी निर्देश दिए।

बैठक में पार्षद प्रतिनिधि मुकेश सैनी, पार्षद मुकेश बहमनिया, अनुराग जैन, राजेश मलिक, राजकुमार शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि संजय बड़वासनिया, कार्यकारी अभियंता राहुल पूनिया, उपमंडल अधिकारी मनजीत दहिया सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author