October 1, 2026

सोनीपत: खेलों से युवाओं को जोड़कर नशामुक्त समाज बनाएं: विधायक भड़ाना

Create a drug-free society by engaging youth in sports: MLA Bhadana

सोनीपत: विधायक मनमोहन भड़ाना के साथ कोच यामीन खान।

सोनीपत, अजीत कुमार। समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना ने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ना स्वस्थ, अनुशासित और नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। खेल युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के साथ उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

विधायक मनमोहन भड़ाना से अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रशिक्षक एवं यामिन ताइक्वांडो इंडिया स्पोर्ट्स अकादमी के संचालक यामीन खान ने मुलाकात की। इस दौरान आगामी द्वितीय ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप की तैयारियों, खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा युवाओं को नशे से दूर रखने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

Create a drug-free society by engaging youth in sports: MLA Bhadana
सोनीपत: श्री श्री 1008 स्वामी दयानंद सरस्वती जी महाराज का आशीर्वाद लेते कोच यामीन खान।

श्री श्री 1008 स्वामी दयानंद सरस्वती जी महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। यदि युवाओं को सही दिशा, अच्छे संस्कार और खेलों का मंच मिले तो वे समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, मेहनत और संस्कारों को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया।

Create a drug-free society by engaging youth in sports: MLA Bhadana
सोनीपत: हरियाणवी अभिनेता उत्तम कुमार कोच यामीन खान।

हरियाणवी अभिनेता उत्तम कुमार ने कहा कि हरियाणा के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता केवल उन्हें उचित मंच और प्रोत्साहन देने की है। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल के मैदान में मिलने वाली हार भी खिलाड़ी को आगे बढ़ने की सीख देती है। युवाओं को मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए।

Create a drug-free society by engaging youth in sports: MLA Bhadana
सोनीपत: बॉलीवुड अभिनेता रविंद्र कुहाड़ के साथ कोच यामीन खान।

बॉलीवुड अभिनेता रविंद्र कुहाड़ ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि बेहतर व्यक्तित्व निर्माण का भी जरिया हैं। खेल युवाओं को अनुशासन, संघर्ष और टीम भावना सिखाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपनी प्रतिभा के दम पर देश और प्रदेश का नाम रोशन करें।

Create a drug-free society by engaging youth in sports: MLA Bhadana
सोनीपत: विधायक मनमोहन भड़ाना के साथ खिलाडी सागर।

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सागर ने कहा कि ताइक्वांडो आत्मरक्षा के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक मजबूती का खेल है। युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में खेलों से जुड़ना चाहिए। उन्होंने बताया कि यामिन ताइक्वांडो इंडिया स्पोर्ट्स अकादमी द्वारा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 3 और 4 अक्टूबर 2026 को समालखा के पंचवटी में द्वितीय ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।

Create a drug-free society by engaging youth in sports: MLA Bhadana
सोनीपत: कोच यामीन खान को सम्मानित करते हम पार्टी के अधिकारी।

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) के युवा अध्यक्ष कमाल परवेज ने कहा कि युवाओं को नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से बचाने के लिए खेलों को जनअभियान का रूप देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता पैदा करते हैं तथा उन्हें समाज के प्रति जिम्मेदार बनाते हैं।

कार्यक्रम में भीम पुरस्कार से सम्मानित सौरभ शर्मा, अमन कादियान, विपिन गुर्जर राजकुमार खटाना, सुरेन्द्र सरोहा, पानीपत के उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों सहित खेल और सामाजिक क्षेत्र की कई हस्तियों के पहुंचने की संभावना है। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराने के साथ युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है।

About The Author