July 5, 2026

सोनीपत में सेवा का संगम: मेगा स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर में 218 मरीजों को उपचार, जरूरतमंदों को वस्त्र व घरेलू सामान वितरित

A Confluence of Service in Sonipat: 218 patients treated, and clothing and household items distributed to the needy at a mega health check-up and blood donation camp.

सोनीपत: सेफ इंडिया फाउंडेशन की दोहरी पहल बनी समाजसेवा की मिसाल।

  • सेफ इंडिया फाउंडेशन की दोहरी पहल बनी समाजसेवा की मिसाल

सोनीपत, अजीत कुमार। सोनीपत में सेफ इंडिया फाउंडेशन एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त प्रयास से समाजसेवा का प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिला। एक ओर खाटू श्याम मंदिर, मोहन नगर में आयोजित 41वें मेगा स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर में 218 मरीजों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया और 18 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया, वहीं दूसरी ओर संस्था ने जरूरतमंद परिवारों को नए एवं उपयोग योग्य पुराने वस्त्र तथा घरेलू सामान वितरित कर मानव सेवा का संदेश दिया।

218 मरीजों की स्वास्थ्य जांच, 18 लोगों ने किया रक्तदान
सेफ इंडिया फाउंडेशन, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन (जिला, महिला एवं युवा इकाई), श्री श्याम बालाजी सेवा मंडल, रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत एक्सीलेंस, कृष्णा देवी श्याम मिष्ठान भंडार, श्री खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट एवं सोनीपत धाम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की निःशुल्क जांच की। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवेश मुदगिल एवं जनरल फिजिशियन डॉ. विनय ने कुल 218 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके अलावा दंत चिकित्सकों ने 23 मरीजों की जांच की, जबकि न्यूरोथेरेपी विशेषज्ञों ने 34 लोगों को उपचार प्रदान किया। मरीजों को तीन दिन की निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।

A Confluence of Service in Sonipat: 218 patients treated, and clothing and household items distributed to the needy at a mega health check-up and blood donation camp.
सोनीपत: सेफ इंडिया फाउंडेशन की दोहरी पहल बनी समाजसेवा की मिसाल।

हर महीने आयोजित होता है निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
संस्था के प्रधान संजय सिंगला एवं चेयरमैन वाई. के. त्यागी ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक माह के पहले रविवार को यह निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाता है। शिविर में चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, रक्तदान टीम और समाजसेवियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई राहत
स्वास्थ्य शिविर के साथ ही सेफ इंडिया फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों के बीच नए एवं उपयोग योग्य पुराने कपड़े तथा घरेलू सामान का वितरण भी किया। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि समाजसेवियों और आम नागरिकों से प्राप्त उपयोगी वस्त्र एवं घरेलू सामान को एकत्र कर गरीब एवं झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों तक सम्मानपूर्वक पहुंचाया जाता है। इस सेवा अभियान का उद्देश्य जरूरतमंदों की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देना है।

समाजसेवियों से सहयोग की अपील
कार्यक्रम के अंत में सभी सहयोगी संस्थाओं, चिकित्सकों, रक्तदाताओं और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया गया। सेफ इंडिया फाउंडेशन ने नागरिकों से अपील की कि वे आगे भी अपने उपयोग योग्य पुराने कपड़े एवं घरेलू सामान संस्था को उपलब्ध कराएं, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों की सहायता की जा सके।

About The Author