July 1, 2026

सोनीपत एक्सीडेंट ब्रेकिंग: सोनीपत में हलालपुर के पास कैंटर भिड़े, दो लोगों की मौत हुई

Two people died after Canter trucks collided near Halalpur in Sonipat. Gjd News

सोनीपत: दो कैंटर सड़क पर टकराए हुए जिसमें चालक समेत दो की मौत हुई।

सोनीपत, अजीत कुमार। सोनीपत में मंगलवार तड़के अर्बन एक्सटेंशन रोड-दो पर गांव हलालपुर के पास हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब चार बजकर दस मिनट पर उस समय हुआ, जब मुर्गों से भरा एक कैंटर आगे चल रहे प्लाई से लदे दूसरे कैंटर से पीछे टकरा गया।

पीछे चल रहे कैंटर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन चला रहे चालक और उसके साथ बैठे एक अन्य व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को बाहर निकालकर नागरिक अस्पताल सोनीपत के शवगृह में भिजवाया।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार या आगे चल रहे वाहन के अचानक ब्रेक लगाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

मृतकों के पास ऐसा कोई पहचान पत्र नहीं मिला, जिससे उनकी पहचान हो सके। फिलहाल पुलिस उनकी शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। वाहन के पंजीकरण के आधार पर उसके मालिक से संपर्क किया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि वाहन मालिक के पहुंचने के बाद मृतकों की पहचान होने की संभावना है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान होने पर उनके परिजनों को सूचना दी जाएगी। इसके बाद शवों का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें परिजनों को सौंपा जाएगा। मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

About The Author