June 28, 2026

सोनीपत: विधायक निखिल मदान ने सुना ‘मन की बात’, कबीर जयंती और पोलियो अभियान में भी हुए शामिल

MLA Nikhil Madan listened to ‘Mann Ki Baat’ and also participated in Kabir Jayanti and the polio campaign.

सोनीपत: बच्चों को को पोलियो पिलाते सोनीपत विधायक निखिल मदान।

सोनीपत, अजीत कुमार। सोनीपत के विधायक निखिल मदान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण को धोबीवाड़ा स्थित बूथ संख्या एक पर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ सुना। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम देशवासियों को समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जनभागीदारी जैसे विषयों पर प्रेरित करता है।

इसके बाद विधायक निखिल मदान संत कबीर सत्संग भवन में आयोजित कबीर जयंती समारोह में पहुंचे और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संत शिरोमणि कबीर दास के 628वें प्रकट दिवस पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि संत कबीर ने अपनी ओजस्वी वाणी और प्रेरक दोहों के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार किया तथा समाज को समानता, भाईचारे और समरसता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संत कबीर के विचार आज भी समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं और सभी को उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

MLA Nikhil Madan listened to ‘Mann Ki Baat’ and also participated in Kabir Jayanti and the polio campaign.
सोनीपत: मन की बात कार्यक्रम देखते सोनीपत विधायक निखिल मदान।

विधायक ने इसी दिन सामान्य अस्पताल, सोनीपत पहुंचकर राष्ट्रीय पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक भी पिलाई। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने सभी बच्चों को समय पर पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं, ताकि देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के अभियान को और मजबूती मिल सके।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले की महिलाओं द्वारा प्लास्टिक कचरे के पुनर्चक्रण के प्रयासों की सराहना की। साथ ही आगामी गणेश उत्सव को ध्यान में रखते हुए देशवासियों से स्थानीय कुम्हारों द्वारा निर्मित मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं खरीदने और प्लास्टर से बनी प्रतिमाओं के उपयोग से बचने का आह्वान किया, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ स्थानीय कारीगरों को भी प्रोत्साहन मिल सके।

इस अवसर पर सत्यवान लड़वाल, शमशेर तूफान, रवीश, सतपाल, विनीत, रामपति, जगविंदर, भूप सिंह खन्ना, सुरेश तंवर, महावीर, मंगतराम खुड़िया, जितेंद्र गोरिया, सुनील दिलोद, जयकुमार नैय्यर, प्रदीप गौड़, मयंक, हर्ष, करण सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

About The Author