May 13, 2026

नगर निकाय चुनाव: सोनीपत के नगर निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत मेयर के साथ 17 वार्डों में जीत

BJP wins Sonepat municipal elections with landslide victory, winning 17 wards including the mayor.

सोनीपत: भाजपा के मेयर बनने के राजीव जैन और कांग्रेस मेयर उम्मीदवार कमल दिवान।

  • कांग्रेस को पांच वार्डों में जीत मिली

सोनीपत, अजीत कुमार। सोनीपत नगर निकाय चुनाव में मेयर और 22 वार्डों में हुए चुनाव में भाजपा ने मेयर का पदक जीता तो वहीं 17 वार्ड जीतकर बढ़त बनाई, जबकि कांग्रेस को पांच वार्डों में सफलता मिली। मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी की निगरानी में संपन्न कराई गई। प्रशासन और निर्वाचन अधिकारियों की मौजूदगी में शांतिपूर्ण तरीके से परिणाम घोषित किए गए।

BJP wins Sonepat municipal elections with landslide victory, winning 17 wards including the mayor.
सोनीपत: भाजपा के विजेता वार्ड पार्षद।

वार्ड एक में कांग्रेस के जय कुमार को 3240 वोट मिले और उन्होंने भाजपा के हरिप्रकाश सैनी को हराया, जिन्हें 2970 वोट मिले। वार्ड दो में भाजपा के मुकेश ने 3405 वोट लेकर जीत दर्ज की। वार्ड तीन में भाजपा के सुरेंद्र ने कांग्रेस के अनुज को 1081 वोट से हराया। वार्ड चार में भाजपा के त्रिभुवन कौशिक को 3437 वोट मिले और उन्होंने जीत हासिल की। वार्ड पांच में भाजपा की रीना सैनी 4066 वोट लेकर 391 वोट से जीतीं। वार्ड छह में भाजपा की निशा 1173 वोट से विजयी रहीं। वार्ड सात में भाजपा के मुनीराम ने 271 वोट से जीत दर्ज की। वार्ड आठ में भाजपा के कुनाल कौशिक ने 341 वोट से जीत हासिल की। वार्ड नौ में भाजपा की मीना 135 वोट से विजयी रहीं।

BJP wins Sonepat municipal elections with landslide victory, winning 17 wards including the mayor.
सोनीपत: कांग्रेस के विजेता वार्ड पार्षद।

वार्ड 10 में भाजपा के संजय कुमार 1257 वोट से जीते। वार्ड 11 में भाजपा की संगीता 966 वोट से विजयी रहीं। वार्ड 12 में भाजपा की साधना तनेजा ने 1767 वोट से जीत दर्ज की। वार्ड 13 में भाजपा के महेश लूथरा 1644 वोट से जीते। वार्ड 14 में भाजपा की किरन चांदना 1967 वोट से विजयी रहीं। वार्ड 15 में भाजपा के संजीव वलेचा ने 2339 वोट से जीत दर्ज की।

वार्ड 16 में कांग्रेस के अनुराग जैन ने भाजपा के नवीन कुमार को 30 वोट से हराया। वार्ड 17 में भाजपा की सुनीता 1987 वोट से विजयी रहीं। वार्ड 18 में भाजपा की सुनीता देवी 1477 वोट से जीतीं। वार्ड 19 में कांग्रेस के राजेश 1245 वोट से विजयी रहे। वार्ड 20 में भाजपा के राजकुमार ने 447 वोट से जीत दर्ज की। वार्ड 21 में कांग्रेस की दीप माला 345 वोट से जीतीं। वार्ड 22 में कांग्रेस के नवीन कुमार 366 वोट से विजयी रहे। परिणाम घोषित होने के बाद विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों में उत्साह देखा गया। प्रशासन ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की और पूरे चुनाव को शांतिपूर्ण बताया।

About The Author