May 8, 2026

राजीव जैन:भाजपा की बाइक रैली में उमड़ी भीड़, 22 वार्डो में जीत का दावा

Crowds gathered at BJP's bike rally, claims victory in 22 wards

सोनीपत: भाजपा के मेयर उम्मीदवार राजीव जैन अपनी पत्नी कविता जैन के साथ बाइक रैली में लोगांे का अभिवादन स्वीकार करते हुए।

सोनीपत, अजीत कुमार। सोनीपत नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा युवा मोर्चा ने मेयर उम्मीदवार राजीव जैन और 22 वार्डों के पार्षद उम्मीदवारों के समर्थन में बाइक रैली निकाली। रैली में बड़ी संख्या में युवाओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। हाथों में भगवा ध्वज लेकर कार्यकर्ताओं ने शहर में उत्साह के साथ शक्ति प्रदर्शन किया और जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

रैली अग्रसेन चौक से शुरू होकर मुरथल अड्डा, बस अड्डा, गीता भवन चौक, पुरखास अड्डा, अंडर ब्रिज हनुमान चौक, ककरोई रोड, फ्लाईओवर, मिशन चौक, काठ मंडी, विश्वकर्मा चौक, खाटू श्याम मंदिर, परशुराम चौक, ओल्ड डीसी रोड, सुभाष चौक, रेलवे रोड, झंडी रोड, सिक्का कॉलोनी और विवेकानंद चौक से होकर गुजरी। रास्ते में जगह-जगह लोगों और दुकानदारों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों के साथ रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए और समर्थन जुटाया।

Crowds gathered at BJP's bike rally, claims victory in 22 wards
सोनीपत: भाजपा के मेयर उम्मीदवार राजीव जैन व विधयक निखिल मदान बाइक रैली में लोगांे का अभिवादन स्वीकार करते हुए।

रैली में पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन, विधायक देवेंद्र कादियान, विधायक निखिल मदान, ललित बत्रा, बिजेंद्र मलिक, तरुण देवीदास, राजकुमार कटारिया, दिव्यांक जैन, सुरेंद्र मदान, संजय ठेकेदार, नीरज सोनी और गौरव भोला सहित कई नेता मौजूद रहे। नेताओं ने लोगों से दस मई को कमल के निशान पर मतदान करने की अपील की। मेयर उम्मीदवार राजीव जैन ने कहा कि शहर की जनता का समर्थन साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस बार नगर निगम चुनाव में भाजपा सभी वार्डों में जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि तीन इंजन की सरकार बनने पर नगर निगम क्षेत्र में विकास की गति तेज होगी और शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह पिछले चालीस वर्षों से लोगों के सुख-दुख में साथ रहे हैं और आगे भी जनता की अपेक्षाओं के अनुसार काम करेंगे।

रैली के संयोजक गन्नौर से विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि लोगों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की नीतियों पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन से नगर निगम चुनाव में भाजपा को एकतरफा जीत मिलेगी। उन्होंने दावा किया कि शहर का विकास स्मार्ट सिटी की तर्ज पर किया जाएगा। रैली के अंत में नेताओं ने शहरवासियों का सहयोग और समर्थन देने के लिए आभार जताया।

About The Author