April 30, 2026

ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी: सोनीपत में ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के बाहर कड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था

Tight police security arrangements outside OP Jindal Global University in Sonepat

सोनीपत: पूर्वी जोन की पुलिस उपायुक्त मेधा भूषण निरीक्षण करते हुए।

सोनीपत, अजीत कुमार। सोनीपत में ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के बाहर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा प्रबंध लागू किए हैं। पुलिस आयुक्त ममता सिंहं के निर्देश और पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन मेधा भूषण के नेतृत्व में यह व्यवस्था लागू की गई है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों, महिला स्टाफ और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

बुधवार की रात को राई के सहायक पुलिस आयुक्त विपिन अहलावत, थाना प्रबंधक राई धीरज कुमार और थाना प्रबंधक कुंडली सेठी मलिक ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्क रहने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यार्थियों और आम लोगों से विनम्र व्यवहार बनाए रखने पर जोर दिया गया।

महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए महिला पुलिस कर्मियों की पर्याप्त तैनाती की गई है। संवेदनशील स्थानों पर महिला पुलिस टीम को तैनात किया गया ताकि छात्राओं और महिला स्टाफ को सुरक्षित माहौल मिल सके। क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ा दी गई है। आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की निगरानी की जा रही है। संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं। विश्वविद्यालय के बाहर यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। पुलिस यह सुनिश्चित कर रही है कि विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों को आवाजाही में किसी तरह की परेशानी न हो। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है, ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत और प्रभावी कार्रवाई हो सके।

पूर्वी जोन की पुलिस उपायुक्त मेधा भूषण ने कहा है कि नागरिकों की सुरक्षा और शांतिपूर्ण शैक्षणिक माहौल बनाए रखना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है और इस दिशा में निरंतर निगरानी जारी रहेगी।

About The Author