March 30, 2026

चौपाल पर चर्चा: चिड़ाना में पर्यावरण बचाने का संकल्प

Discussion at Chaupal: Resolution to save the environment in Chidana

सोनीपत: चिड़ाना में पर्यावरण बचाने का संकल्प।

सोनीपत, अजीत कुमार। गांव चिड़ाना में बीएमसी अध्यक्ष संदीप की अध्यक्षता में जैव विविधता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड के जिला समन्वयक श्यो प्रसाद ने चौपाल पर ग्रामीणों से संवाद करते हुए पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया।

उन्होंने कहा कि पृथ्वी हमारा घर है और हमें इसके संरक्षण की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव अपनाकर हम पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। उन्होंने पानी और ऊर्जा बचाने, कम संसाधनों का उपयोग करने, पुनः उपयोग और रीसायकल करने तथा अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की।

श्यो प्रसाद ने हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड के जागरूकता अभियान से जुड़कर जैव विविधता संरक्षण में योगदान देने का आह्वान किया। ग्रामीणों ने उनके विचारों की सराहना करते हुए पर्यावरण के अनुकूल आदतें अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर बीएमसी सदस्य जगदीश, रणबीर, बलबीर सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य गांव स्तर पर पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को संरक्षण के लिए प्रेरित करना रहा।

About The Author