March 23, 2026

सोनीपत क्राइम: प्लाॅट से कटड़ा चोरी में तीन आरोपी गिरफ्तार

Sonepat: Three accused arrested for stealing Katra from a plot

सोनीपत: कटड़ा चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी।

सोनीपत, अजीत कुमार। सोनीपत पुलिस ने प्लाॅट से कटड़ा चोरी की घटना में शामिल तीन आरोपी सोमवार को गिरफ्तार कर चोरीशुदा कटड़ा बरामद किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

थाना शहर गोहाना में 23 मार्च 2026 को एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि उसके पास कुल पांच पशु हैं, जिन्हे उसने सुबह अपने खाली प्लाॅट में बांध रखा था। बाद में खेत से लौटने पर एक डेढ़ वर्ष का कटड़ा, प्लॉट से गायब मिला। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई कि अज्ञात व्यक्ति कटड़ा चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मुख्य सिपाही धर्मवीर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा कटड़ा बरामद कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी क्षेत्र के ही रहने वाले हैं और घटना में उनकी संलिप्तता सामने आई है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का भी पता लगाया जा सके।

About The Author