March 21, 2026

सोनीपत: सुरेंद्र कुमार गोयल सर्वसम्मति से तीसरी बार बने फूड ग्रेन एसोसिएशन के प्रधान

Surendra Kumar Goyal unanimously elected as the President of Food Grain Association for the third time.

सोनीपत: फूड ग्रेन एसोसिएशन की नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारी।

 सोनीपत, अजीत कुमार। गन्नौर की नई अनाज मंडी में फूड ग्रेन एसोसिएशन की एक बैठक शनिवार को हुई जिसमें एसोसिएशन के नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को फिर से चुन लिया गया। जिसमें सुरेंद्र कुमार गोयल को लगातार तीसरी बार प्रधान चुना गया।

नई कार्यकारिणी में विनोद जैन को उपप्रधान, अनिल कौशिक को सचिव, नीरज त्यागी को कोषाध्यक्ष पद की दोबारा जिम्मदारी सौंपी गई। इसके अलावा ओमप्रकाश जिंदल, हरिप्रकाश जिंदल, सुरेश बत्रा, प्रेमचंद गोयल को संरक्षक व धर्मेंद्र शर्मा, मनीष बंसल और अमित गोयल को सदस्य बनाया गया। प्रधान सुरेंद्र कुमार गोयल को मंडी के व्यापरियों ने बधाई दी। सुरेंद्र कुमार गोयल ने एसोसिएशन का आभार जताते हुए कहा कि वह आढतियों के हितों की लड़ाई लगातार लड़ते रहेंगे।

About The Author