Select सोनीपत क्राइम: मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, जेल भेजा
सोनीपत: गिरफ्तार मोटरसाइकिल चोर अमरलाल .
सोनीपत, अजीत कुमार। सोनीपत पुलिस ने गोहाना में एक मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भिवानी निवासी अमरलाल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
सोनीपत के ठसका गांव निवासी वीरेंद्र ने गोहाना शहर थाने में 23 जनवरी 2026 को शिकायत की थी उसके आधार पर यह गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने बताया था कि 22 जनवरी 2026 की शाम अपनी मोटरसाइकिल जींद रोड स्थित जीत हॉस्पिटल के पास डिजिटल डायरी इंस्टीट्यूट के नीचे खड़ी की थी। वीरेंद्र जब इंस्टीट्यूट से वापस आए, तो उनकी मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। अज्ञात चोर ने उनकी मोटरसाइकिल चुरा ली थी।
थाना शहर गोहाना की जांच टीम में तैनात मुख्य सिपाही सुमित ने अपनी टीम के साथ मिलकर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान, पुलिस ने अमरलाल को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। अमरलाल को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
