August 24, 2026

डॉ. अर्चना गुप्ता: प्रतिभावान युवा सही दिशा और अवसर से सफलता की नई कहानी लिखेंगे

Talented youth will script new success stories with the right direction and opportunities: Dr. Archana Gupta

सोनीपत: भाजपा अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कुलपति अशोक कुमार व जिला महामंत्री नीरज कुमार ठरू।

  • स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में दीक्षारंभ समारोह
  • सुमित आंतिल, योगेश्वर दत्त और अखिल कुमार ने सफलता के मंत्र दिए
  • मेडलिस्ट खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार दिए, फीस की राशि लौटाकर सम्मानित किया

सोनीपत, अजीत कुमार। सोनीपत के राई स्थित स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में सोमवार को दीक्षारंभ एवं इंडक्शन समारोह में हरियाणा भाजपा अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रतिभावान युवा सही दिशा और अवसर से सफलता की नई कहानी लिखेंगे के रूप में शामिल हुईं। मुख्य अतिथि ने मेडलिस्ट खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार दिए, फीस की राशि लौटाकर सम्मानित किया।

Talented youth will script new success stories with the right direction and opportunities: Dr. Archana Gupta
सोनीपत: भाजपा अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता जिला महामंत्री नीरज कुमार ठरू को राजनितिक चर्चा करते हुए।
Talented youth will script new success stories with the right direction and opportunities: Dr. Archana Gupta
सोनीपत: भाजपा अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता जिला महामंत्री नीरज कुमार ठरू को सम्मानित करते हुए।

मुख्य अतिथि डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। प्रदेश ने खेलों के क्षेत्र में देश को अनेक अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए हैं। जरूरत प्रतिभा को सही दिशा, बेहतर प्रशिक्षण और उचित अवसर देने की है। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन और पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा शिक्षा के साथ खेल भावना और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।

Talented youth will script new success stories with the right direction and opportunities: Dr. Archana Gupta
सोनीपत: भाजपा अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता दीप प्रज्ज्वलित करते हुए।

समारोह में खिलाड़ियों की उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा विश्वविद्यालय के कुछ मेडलिस्ट खिलाड़ियों की फीस की राशि भी रिफंड की गई। इस पहल से खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। समारोह में यह संदेश भी दिया गया कि मेहनत और उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय स्तर पर हरसंभव प्रोत्साहन और सहयोग दिया जाएगा।

Talented youth will script new success stories with the right direction and opportunities: Dr. Archana Gupta
सोनीपत: भाजपा अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता पदक विजेता को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए ।
Talented youth will script new success stories with the right direction and opportunities: Dr. Archana Gupta
सोनीपत: भाजपा अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता पदक विजेता को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए ।

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित आंतिल ने विद्यार्थियों को लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखते हुए निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सफलता केवल प्रतिभा से नहीं मिलती, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और विपरीत परिस्थितियों में डटे रहने का जज्बा भी जरूरी है। ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त ने कहा कि खेल व्यक्ति को अनुशासित और मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। उन्होंने युवाओं से फिटनेस को जीवनशैली का हिस्सा बनाने और नशे से पूरी तरह दूर रहने का आह्वान किया। ओलंपियन मुक्केबाज अखिल कुमार ने विद्यार्थियों से अपनी कमजोरियों को पहचानकर उन्हें ताकत में बदलने की सीख दी। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए लगातार मेहनत और आत्मविश्वास जरूरी है। युवाओं को देश और प्रदेश का नाम रोशन करने का लक्ष्य रखना चाहिए।

Talented youth will script new success stories with the right direction and opportunities: Dr. Archana Gupta
सोनीपत: वंदे मातरम से गूंजता सभागार।

विश्वविद्यालय के कुलपति अशोक कुमार और भाजपा जिला महामंत्री नीरज कुमार ठरू ने डॉ. अर्चना गुप्ता का स्वागत किया। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित आंतिल, ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त और ओलंपियन मुक्केबाज अखिल कुमार की मौजूदगी ने विद्यार्थियों में उत्साह पैदा किया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। कुलपति अशोक कुमार ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

About The Author