June 17, 2026

सोनीपत मेयर राजीव जैन: महाराणा प्रताप की विचारधारा राष्ट्र निर्माण का जज्बा है

Sonipat: Maharana Pratap's ideology embodies the spirit of nation-building: Rajiv Jain

सोनीपत: महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के अवसर पर मेयर राजीव जैन

सोनीपत, अजीत कुमार। सोनीपत मेयर राजीव जैन ने कहा कि महाराणा प्रताप देशवासियों के प्रेरणा स्रोत हैं। उनका जीवन साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का एक जज्बा है। उन्होंने कहा कि आज के समय में महाराणा प्रताप के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है उनके गुणों को आत्मसात करना है। साथ ही भामाशाह की तरह जरूरतमंद लोगों की सेवा का संकल्प भी लेना चाहिए।

महाराणा प्रताप की 486 वीं जयंती के अवसर पर बुधवार को आश्रम चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप के सम्मान में नारे लगाए और उनके योगदान को याद किया। राजीव जैन ने कहा कि महाराणा प्रताप ने जीवन भर राष्ट्र की एकता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्ष किया। वे केवल एक वीर योद्धा नहीं, बल्कि एक ऐसी विचारधारा हैं जो आज भी देशवासियों को प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि समाज को महापुरुषों के जीवन और उनके आदर्शों से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में महापुरुषों के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है। यदि समाज अपने इतिहास और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों को भूल जाएगा तो आने वाली पीढ़ियां भी उनके योगदान से अनजान रह जाएंगी। इसलिए सभी लोगों को महाराणा प्रताप की राष्ट्रभक्ति, त्याग और संघर्ष की भावना को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। मेयर ने आह्वान किया कि समाज के लोग राष्ट्र और समाज की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करें तथा महाराणा प्रताप के आदर्शों को आगे बढ़ाएं।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिकों और समाज के प्रतिनिधियों ने भी महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र और समाज की उन्नति की कामना के साथ हुआ। इस अवसर पर अजित सिंह, विजय, सतपाल, ओमप्रकाश, नरेश, संदीप, महेश जोहर, डॉक्टर संजय सेहरा, जगपाल, जिले सिंह चौहान, राणा बहादुर, पवन जैन, नरेश जैन, डॉक्टर ब्रह्म प्रकाश, रामफल सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

About The Author