सोनीपत: बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू किया

एसडीएम के आदेश के बाद नगर पालिका प्रशासन ने शहर से बेसहारा पशुओं को पकड़ने की कार्रवाई शुरू की और बेसहारा पशुओं को पकड़कर गौशाला में भेजा गया ताकि किसानों की फसल को बर्बाद होने से रोका जा सके। रविवार को नगर पालिका प्रशासन द्वारा करीब 100 से अधिक बेसहारा पशुओं को पड़कर गौशाला में पहुंचाया गया है।

Title and between image Ad
  • रविवार को नगर पालिका प्रशासन द्वारा करीब 100 से अधिक बेसहारा पशुओं को पड़कर गौशाला में पहुंचाया

सोनीपत, (अजीत कुमार): खरखौदा शहर में बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए खरखौदा नगरपालिका की ओर से पहल की गई है। यह बेसहारा पशु किसानों की फसलों के लिए मुसीबत बने हुए थे। जिसके चलते किसानों की गेंहू की फसल बर्बाद हो रही थी। किसानों ने पार्षद श्यामपाल सैनी के नेतृत्व में भाजपा जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा व खरखौदा एसडीएम ज्योति मित्तल को शिकायत दी थी।

एसडीएम के आदेश के बाद नगर पालिका प्रशासन ने शहर से बेसहारा पशुओं को पकड़ने की कार्रवाई शुरू की और बेसहारा पशुओं को पकड़कर गौशाला में भेजा गया ताकि किसानों की फसल को बर्बाद होने से रोका जा सके। रविवार को नगर पालिका प्रशासन द्वारा करीब 100 से अधिक बेसहारा पशुओं को पड़कर गौशाला में पहुंचाया गया है। शहर में भी बेसहारा पशुओं का आतंक इतना अधिक बढ़ गया था कि दिल्ली चौक, सापला चौक, अंबेडकर चौक के पास अंधेरा होते ही बेसहारा पशुओं का जमावड़ा बढ़ जाता था और वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन रहा था। वाहनों द्वारा कई दुर्घटनाएं भी बेसहारा पशुओं के कारण घटित हो चुकी है। इन पशुओं के कारण शहर में कई लोगों की मौत तक हो चुकी है। अब शहर वासियों व किसानों को काफी राहत मिलेगी।

 

Connect with us on social media

Comments are closed.