October 13, 2026

सोनीपत: सावित्रीबाई फुले समाज के लिए शिक्षा और समानता की प्रेरक: बिजेंद्र मलिक

Savitribai Phule is an inspiration for education and equality in society: Bijendra Malik

सोनीपत: जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए।

सोनीपत। जिला गोहाना में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक के नेतृत्व में पानीपत रोड स्थित सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम का संयोजन कृष्ण सैनी, परमबीर सैनी और किरण सैनी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक ने कहा कि सावित्रीबाई फुले भारत की पहली महिला शिक्षिका थीं, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी शिक्षा की अलख जगाई। उन्होंने विशेष रूप से बालिकाओं, वंचित वर्गों और समाज के उपेक्षित तबकों के लिए शिक्षा को अधिकार के रूप में स्थापित करने का कार्य किया। सावित्रीबाई फुले ने सामाजिक कुरीतियों, छुआछूत और भेदभाव के विरुद्ध संघर्ष कर समाज को नई दिशा दी।

बिजेंद्र मलिक ने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम सावित्रीबाई फुले के विचारों को केवल स्मरण न करें, बल्कि उन्हें अपने जीवन में उतारें। शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का माध्यम बनाकर ही समतामूलक और जागरूक समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने सावित्रीबाई फुले के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

About The Author