June 27, 2026

सोनीपत: माता की स्मृति में 1800 जरूरतमंद बच्चों को फल वितरित, सेवा का दिया प्रेरक संदेश

Fruits distributed to 1,800 needy children in memory of mother; inspiring message of service conveyed.

माता की स्मृति में 1800 जरूरतमंद बच्चों को फल वितरित, सेवा का दिया प्रेरक संदेश।

सोनीपत, अजीत कुमार। स्वर्गीय गीता डबास की पावन स्मृति में एक प्रेरणादायी सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 1800 जरूरतमंद बच्चों को फल वितरित किए गए। यह कार्यक्रम हरियाणा की उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त संगीता डबास द्वारा सेफ इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से अपनी स्वर्गीय माताजी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित किया गया। स्वर्गीय  गीता डबास, हरियाणा पुलिस के पूर्व पुलिस महानिदेशक स्वर्गीय लायक राम डबास की धर्मपत्नी थीं।

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल फल वितरण तक सीमित नहीं था, बल्कि समाज को यह संदेश देना भी था कि माता-पिता को सच्ची श्रद्धांजलि उनके आदर्शों और संस्कारों को सेवा के माध्यम से आगे बढ़ाकर ही दी जा सकती है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और खुशी देखते ही बन रही थी। उपस्थित लोगों ने कहा कि किसी प्रियजन की स्मृति में किया गया परोपकार समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

Fruits distributed to 1,800 needy children in memory of mother; inspiring message of service conveyed.
माता की स्मृति में 1800 जरूरतमंद बच्चों को फल वितरित, सेवा का दिया प्रेरक संदेश।

इस अवसर पर संगीता डबास ने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्ग की सहायता करना प्रत्येक सक्षम व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। उन्होंने सभी से समय-समय पर ऐसे सेवा कार्यों में भाग लेने और मानवता की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में संजय सिंगला, संजय वर्मा, अधिवक्ता अरविंद मित्तल, प्रवीण गोयल, अनिल गुप्ता, दीपक सिंगला, सतीश माथुर, विवेक गर्ग, अनुज मंगला, कंवर लाल गुप्ता, संजीव अग्रवाल सहित अनेक समाजसेवियों ने भाग लेकर सेवा कार्य में सहयोग दिया।

सेफ इंडिया फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रम जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां लाने के साथ-साथ समाज में सेवा, संवेदना और परोपकार की भावना को भी मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वर्गीय  गीता डबास को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सेवा भाव और आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

About The Author