June 13, 2026

सोनीपत: भाजपा बूटाना मंडल की बैठक में नए मतदाता बनाने और संगठन विस्तार पर जोर

Emphasis on creating new voters and expanding the organization in the BJP Butana Mandal meeting

गोहाना, अजीत कुमार। भारतीय जनता पार्टी के बूटाना मंडल की बैठक शनिवार को बिचपड़ी गांव में आयोजित की गई। बैठक में बरोदा हलका के प्रभारी एवं नलवा से भाजपा विधायक रणधीर पनिहार ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया, जबकि बरोदा हलका के पूर्व भाजपा प्रत्याशी एवं बी.एल.ए.-1 प्रदीप सांगवान ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक रणधीर पनिहार ने बूथ अध्यक्षों और बी.एल.ए.-2 पदाधिकारियों से आह्वान किया कि 15 जून से शुरू होने वाले विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान के तहत 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी पात्र युवाओं के वोट अवश्य बनवाएं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और संगठन के कार्यकर्ताओं को इस दिशा में सक्रिय रहना चाहिए।

पूर्व प्रत्याशी प्रदीप सांगवान ने कार्यकर्ताओं से 21 जून को गोहाना में आयोजित होने वाले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के अभिनंदन समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को और मजबूती मिलेगी।

बैठक का आयोजन रोहित पन्नू द्वारा किया गया। इस अवसर पर बूटाना मंडल अध्यक्ष राजेश भावड़, एडवोकेट ओमबीर वत्स, जिला गोहाना मीडिया प्रभारी डॉ. राममेहर राठी, सुरेंद्र पुनिया, मनोज चेयरमैन, जस्सा सरपंच, सुनील कुमार, संदीप सिंह, भीम सरपंच, रामनिवास, सोनू मलिक, सत्यवान, मंजीत, राजू शर्मा सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author