November 15, 2026

सोनीपत: मेयर राजीव जैन ने छठ घाटों पर अर्पित किया अर्घ्य, पूर्वांचल समाज को दी शुभकामनाएं

Mayor Rajiv Jain offered 'arghya' at Chhath ghats and extended his best wishes to the Purvanchal community.

सोनीपत: मेयर राजीव जैन ने छठ घाटों पर अर्घ्य अर्पित करते हुए।

सोनीपत, अजीत कुमार। छठ महापर्व के पावन अवसर पर नगर निगम मेयर राजीव जैन ने शहर के विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर छठी मईया को अर्घ्य अर्पित किया और विधिवत पूजा-अर्चना कर शहर की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन भी मौजूद रहीं। दोनों ने छठ व्रतियों और पूर्वांचल समाज के लोगों को पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

मेयर राजीव जैन ककरोई, रोहट, कबीरपुर, लक्ष्मण कॉलोनी, ऋषि कॉलोनी, कालूपुर, सब्जी मंडी, सेक्टर-12 और बैयापुर खुर्द स्थित छठ घाटों पर पहुंचे। उन्होंने श्रद्धालुओं से मुलाकात कर पर्व की खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर राजीव जैन ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, श्रद्धा, तपस्या और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। यह पर्व सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और एकता का संदेश देता है। पूर्वांचल समाज ने अपनी मेहनत, संस्कृति और परंपराओं के माध्यम से शहर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने भी छठ व्रतियों के परिवारों के सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करते हुए छठी मईया से सभी पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर पार्षद संजय ठेकेदार, महेश लूथरा, अभिमन्यु सिंह पटेल, अजय चौहान, रोहित पंडित, पूर्व पार्षद मुकेश शर्मा, कैलाश साहनी, राजू साहनी, रामतीर्थ, दीनानाथ, किशन साहनी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

About The Author