October 1, 2026

अंकित बालियान हत्याकांड: सोनीपत का रोहित उर्फ लाडला गिरफ्तार, तीन फरार आरोपी भगोड़े घोषित

Ankit Baliyan Murder Case: Rohit (alias 'Ladla') from Sonipat arrested; three absconding accused declared proclaimed offenders.

सोनीपत: अंकित बालियान हत्याकांड में निवासी रोहित उर्फ लाडला को पकड़ा।

सोनीपत, अजीत कुमार।

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में शामली पुलिस ने सोनीपत निवासी रोहित को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, रोहित को बुधवार शाम उल्देपुर ठरू गांव में उसके ठिकाने से पकड़ा गया। पूछताछ में पुलिस को उसके मुठभेड़ में मारे गए आरोपी मोहित से पुराने संबंध होने की जानकारी मिली है। दोनों के जेल में साथ रहने की बात भी सामने आई है।

पुलिस कु अनुसार रोहित ने ही मोहित की मुलाकात राहुल शाहपुरिया से कराई थी। जांच के दौरान हत्याकांड की कथित साजिश में रोहित की भूमिका सामने आने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। अब उससे पूछताछ कर हत्या की साजिश, आरोपियों के बीच संपर्क और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

उल्लेखनीय है कि 26 अगस्त की अंकित बालियान जिम से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान चार हथियारबंद हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतक के पिता सतबीर सिंह की शिकायत पर शामली कोतवाली में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के लिए पुलिस ने कई टीमें गठित की थीं। पुलिस के मुताबिक, 31 अगस्त को हुई कार्रवाई के दौरान मोहित और सुमित की मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने हत्याकांड से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी।

पुलिस के अनुसार, रोहित का अन्य आरोपियों से भी संपर्क रहा है। उसके खिलाफ हरियाणा में पहले से दर्ज मुकदमों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, हत्याकांड में फरार तीन आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इनमें राहुल शाहपुरिया, सत्यम कादियान और आर्यन संधु शामिल हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

About The Author