July 10, 2026

सोनीपत: रामकुमार जैन पुगथला वालों ने अपने पैतृक गांव के सरकारी स्कूल में वाटर कूलर दान किया

Ramkumar Jain (of Pugathala) donated a water cooler to the government school in his ancestral village.

गन्नौर, अजीत कुमार। गांव पुगथला के सरपंच प्रतिनिधि सोमनाथ शर्मा ने कहा की सेवा ही सबसे बड़ा कर्म है, सेवा सबसे बड़ा धर्म है, सेवा सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है, सेवा करने वाले दानी सज्जन समाज को एक बेहतर स्वरूप प्रदान करते हैं, जरूरतमंदों को दान देकर बच्चों के लिए इस गर्मी के मौसम में प्यास बुझाने के लिए कुलर देकर रामकुमार जैन उनके पुत्र राजकिशोर जैन ने बहुत बड़ा उपकार का काम किया है। इसके लिए हम सभी गांववासियों की ओर से उनका शुकराना करते हैं।

Ramkumar Jain (of Pugathala) donated a water cooler to the government school in his ancestral village.

नंबरदार पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि रामकुमार जैन हमारे गांव के गौरवशाली व्यक्तित्व हैं गन्नौर में रहने के पश्चात भी वह अपने गांव के प्रति सेवा करने में विशेष ध्यान रखते हैं यह जो आज कुलर उन्होंने अपने गांव जे सरकारी स्कूल में भिजवाए वह पहले इसी गांव में पढ़ते थे आज उन्होंने अपने उस स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की सेवा करी है जहां से उन्होंने शिक्षा ग्रहण की है यह शिक्षा यह संस्कार इसी विद्यालय से प्राप्त हुए हैं। जो आज बच्चों को उन्होंने वाटर कूलर दान करके इसको सार्थक कर दिया।

इस मौके पर वीरेंद्र जगदीश कुलदीप आदि ग्रामीण उपस्थित रहे। स्कूल के अध्यापक रमेश ने इस महान सेवा के लिए जैन परिवार का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि बहुत-बहुत से सागर भरता है जो यहां पर पढ़ करके गए विद्यार्थी अपने स्कूल के लिए रामकुमार जैन की तरह अगर सभी काम करते हैं यह सेवा का जज्बा रखते हैं तो यह स्वर्ग से सुंदर पाठशाला बन जाएगी। संस्कार वान लोगों का गांव पुगथला है जहां अपनी आने वाली पीढ़ियों को संभालने के लिए दिल से सेवा करते हैं।

प्राइमरी विंग के अध्यापक भूपेंद्र मलिक ने धन्यवाद किया के उनके यहां पर बच्चों को अब शीतल जल प्राप्त होगा उन्होंने विश्वास दिलाया के वह इस अमानत को संभाल कर रखेंगे और इसका बेहतर प्रयोग होगा। रामकुमार जैन पुगथला वाले राजकिशोर जैन उनकी संस्था श्री महावीर जी का वे शुकराना करते हैं।

About The Author