May 24, 2026

डॉ अरविंद शर्मा: भारतीय संस्कृति के प्रकाश स्तम्भ थे महर्षि कश्यप

Sonipat: Maharishi Kashyap was the beacon of Indian culture: Dr. Arvind Sharma

सोनीपत: डॉ. अरविंद शर्मा शिव नगर पहुंचे और उत्तराखंड भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में

सोनीपत, अजीत कुमार। सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि महर्षि कश्यप भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता के प्रकाश स्तंभ थे। उन्होंने ज्ञान, तप और शोध के माध्यम से मानव सभ्यता को नई दिशा दी। उन्होंने स्मृति ग्रंथ और कश्यप संहिता जैसे ग्रंथों की रचना कर समाज को मार्ग दिखाया। उनका प्रेरणादायक जीवन आज भी मानवता का मार्गदर्शन कर रहा है।

रविवार को पानीपत रोड स्थित कश्यप चौक पर आयोजित कश्यप जयंती कार्यक्रम में डॉ. अरविंद शर्मा ने महर्षि कश्यप को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि कश्यप समाज का इतिहास प्राचीन काल से गौरवशाली रहा है। इस समाज ने रामायण काल में निषाद जैसे शक्तिशाली राजा दिए, जिन्होंने भगवान राम को वनवास के दौरान आश्रय दिया था। आजादी के आंदोलन में भी समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कहा कि महर्षि कश्यप को सृष्टि के प्रमुख ऋषियों में स्थान प्राप्त है। विभिन्न समाजों और वंशों की उत्पत्ति का श्रेय भी उन्हें दिया जाता है। उन्होंने समाज को ज्ञान, सेवा, तप और मानव कल्याण का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

Sonipat: Maharishi Kashyap was the beacon of Indian culture: Dr. Arvind Sharma
सोनीपत: पानीपत रोड स्थित कश्यप चौक पर आयोजित कश्यप जयंती समारोह में डा. अरविंद शर्मा

डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र और सांस्कृतिक महाशक्ति बनाने का लक्ष्य रखा है। इस दिशा में कश्यप समाज की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संत-महापुरुष सम्मान विचार प्रसार योजना के माध्यम से महापुरुषों के संदेश समाज तक पहुंचा रही है। सरकार गरीब और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए लगातार योजनाएं चला रही है। पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को शैक्षणिक संस्थानों में सत्ताईस प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। वहीं क्रीमी लेयर की आय सीमा छह लाख रुपये से बढ़ाकर आठ लाख रुपये वार्षिक की गई है।

उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता होती है। समाज के लोग मिलकर आगे बढ़ते हैं तो विकास के नए रास्ते खुलते हैं। उन्होंने युवाओं से अपने इतिहास, संस्कृति और महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार हर वर्ग के विकास के लिए काम कर रही है।

इसके बाद डॉ. अरविंद शर्मा शिव नगर पहुंचे और उत्तराखंड भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में उन्होंने भवन निर्माण के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड भवन सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। इस अवसर पर कुलदीप कश्यप, बलजीत सिंह मतौरिया, प्रवीण खुराना, हरीश कर्नाटक, पंडित दयालु तिवारी, दिनेश कांडपाल, श्याम लाल वशिष्ठ, पवन सरपंच, प्रदीप खरब और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About The Author