May 15, 2026

सोनीपत खबर: सोनीपत में हड़ताल खत्म स्वच्छता रैंकिंग सुधरेगी: विधायक निखिल मदान

Strike ends in Sonipat, cleanliness ranking will improve MLA Nikhil Madaan Gjd News

सोनीपत: विधायक निखिल मदान कालूपुर चुंगी पर सफाई कर्मियों के बीच पहुंचे

सोनीपत, अजीत कुमार। प्रदेशभर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद सोनीपत शहर में दोबारा सफाई कार्य शुरू हो गया है। शुक्रवार को विधायक निखिल मदान कालूपुर चुंगी पहुंचे और सफाई कर्मचारियों से बातचीत कर हालात का जायजा लिया।

विधायक ने बताया कि कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर एक मई से पूरे प्रदेश में हड़ताल शुरू की थी। हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई थी और लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। दो दिन पहले सरकार और कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल के बीच बातचीत हुई, जिसमें कर्मचारियों की जायज़ मांगें मान ली गईं। इसके बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई और सफाई कार्य फिर से शुरू हो गया। विधायक ने कहा कि अब नियमित रूप से सफाई व्यवस्था की निगरानी की जाएगी ताकि शहर स्वच्छ बना रहे और स्वच्छता क्रम में सुधार हो सके। अवैध कूड़ा डम्पिंग प्वाइंट खत्म करने के लिए निगम अधिकारियों को मौके पर जरूरी निर्देश दिए गए।

सफाई कर्मचारियों ने पूरे शहर में काम शुरू कर दिया है और प्रमुख सड़कों, गलियों तथा बाजारों में कूड़ा उठाने का काम जारी है। इस दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक सतेंद्र कुमार सहित निगम कर्मचारी मौजूद रहे।

Strike ends in Sonipat, cleanliness ranking will improve MLA Nikhil Madaan Gjd News
सोनीपत: मेयर राजीव जैन ने नगर निगम की टीम के साथ दो घंटे तक रेलवे रोड पर पड़े कूड़े को उठवाते हुए

निर्वाचित मेयर राजीव जैन ने नगर निगम की टीम के साथ दो घंटे तक रेलवे रोड पर पड़े कूड़े को उठवाया। इसके बाद कच्चे क्वार्टर मार्किट की ओर जाकर तीन दिन में जगह-जगह पड़े कूड़े को उठवाने के निर्देश दिए। कई दिनों की हड़ताल के कारण शहर का लगभग हर इलाका कूड़े से भर गया था और नागरिक गंदगी से परेशान थे। हड़ताल के दौरान जे बी एम् कम्पनी और ठेके पर लगे सफाई कर्मियों को भी काम नहीं करने दिया जा रहा था।

सफाई कर्मचारियों ने मेयर का फूल मालाओं और पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। मेयर ने धन्यवाद देते हुए सभी को मिठाई वितरित की। सफाई निरीक्षक सुंदर मलिक और कृष्ण कुमार को हड़ताल के दौरान बने सभी डम्पिंग प्वाइंट से कूड़ा उठवाने और चुना दवाई छिड़कने के निर्देश दिए गए। आम लोगों से भी अपील की गई कि धैर्य रखें और शहर को साफ बनाने में सहयोग करें। कार्यकर्ताओं ने भी मौके पर पहुंचकर स्वच्छता अभियान में सहयोग किया।

About The Author