सोनीपत: चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने विकास कार्यो का शिलान्यास किया
सोनीपत: चेयरपर्सन रजनी विरमानी का स्वागत करते महिला पुरुष।
सोनीपत, अजीत कुमार। सोनीपत जिले के गोहाना शहर के वार्ड दो में सात लाख रुपये की लागत से बनने वाली नई गली का शिलान्यास किया गया। नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने नारियल तोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया और क्षेत्र के विकास पर खुशी जताई।
चेयरपर्सन ने कहा कि यह गली बनने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी। बरसात के समय जलभराव और कच्चे रास्तों से होने वाली परेशानी कम होगी। उन्होंने बताया कि नगर परिषद शहर में मूलभूत सुविधाएं मजबूत करने के लिए लगातार विकास कार्य कर रही है। उन्होंने सरकार की विकासकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सड़कों, नालियों और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना प्राथमिकता है ताकि लोगों को साफ और सुरक्षित वातावरण मिल सके।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड दो की पार्षद मनीषा देवी ने की। इस मौके पर सुनील, हरिसिंह रायका, इंदर, राजेंद्र, रमेश, हीरालाल, धीरा कश्यप, लच्छी राम, सतीश वाल्मीकि, नरेंद्र, जगमंदर, अमित, सोमबीर, कृष्णा, निर्मला, मोनू, निशा और सीनू सहित कई लोग मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि ऐसे विकास कार्यों से शहर की तस्वीर बदलेगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलती रहेंगी।
