May 2, 2026

सोनीपत: नायब सैनी सरकार स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक शहर बनाने के लिए प्रतिबद्ध: डा. सतीश

Sonipat Nayab Saini Government is committed to making the city clean, beautiful and modern Dr. Satish

सोनीपत: प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली जन आशीर्वाद सभा में

सोनीपत, अजीत कुमार। सोनीपत नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने शहर में व्यापक जनसम्पर्क अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार देर शाम तक प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने विभिन्न वार्डों में चौपाल लगाकर नागरिकों से सीधा संवाद किया और घर-घर जाकर भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान की अपील की। नेताओं ने कहा कि अधिकतम मतदाता मतदान करें और कमल के निशान पर बटन दबाकर तीन इंजन की सरकार को मजबूत बनाएं।

दोनों नेताओं ने जिला चुनाव समिति की बैठक लेकर कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने में भूमिका निभाए। चौपाल के दौरान लोगों ने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर खुलकर चर्चा की।

Sonipat Nayab Saini Government is committed to making the city clean, beautiful and modern Dr. Satish
सोनीपत: प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली जन आशीर्वाद सभा में

प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया ने कहा कि शहर की जनता विकास चाहती है और भाजपा सरकार ने हमेशा जनहित को प्राथमिकता दी है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार संकल्प पत्र के हर वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने केंद्र में नरेंद्र मोदी और हरियाणा में नायब सिंह सैनी सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि गरीब, किसान, महिला और युवा वर्ग को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि राज्य में महिलाओं को पाँच सौ रुपये में गैस सिलेंडर और लाडो लक्ष्मी योजना के तहत दो हजार एक सौ रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। युवाओं को पारदर्शी प्रक्रिया से सरकारी नौकरियां मिल रही हैं तथा किसानों की फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही हैं। शहरों में सड़कों का विस्तार, पेयजल और सीवरेज व्यवस्था में सुधार जैसे कार्य तेजी से चल रहे हैं और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को पक्के मकान दिए जा रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि जनता विकास का रास्ता चुन चुकी है और निकाय चुनाव में हर वार्ड में कमल खिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदान दिवस तक लगातार जनसम्पर्क बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रमों के दौरान संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा, मंत्री कृष्ण लाल पंवार, जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मलिक, विधायक निखिल मदान, विधायक कृष्णा गहलोत, विधायक देवेंद्र कादियान, विधायक पवन खरखौदा, पूर्व मंत्री कविता जैन, नीरज ठरु सहित भारी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

 

 

 

About The Author