May 1, 2026

सोनीपत: शिक्षिका दिनेश कुमारी ने मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय राई का कार्यभार संभाला

Sonepat Teacher Dinesh Kumari took charge of Motilal Nehru Sports School, Rai.

सोनीपत: दिनेश कुमारी।

सोनीपत, अजीत कुमार। सरकार ने मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय राई में लंबे समय से उत्कृष्ट सेवाएं दे रही वरिष्ठ शिक्षिका दिनेश कुमारी को उप-प्राचार्य के पद पर पदोन्नत किया गया है। इसके साथ ही उन्हें प्राचार्य एवं निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है।

दिनेश कुमारी ने अप्रैल 1994 में गणित अध्यापिका के रूप में इस प्रतिष्ठित खेल विद्यालय में अपनी सेवाएं शुरू की थीं। करीब 32 वर्षों की लंबी सेवा, अनुभव, अनुशासन और समर्पण को देखते हुए विभाग ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उनके कार्यकाल के दौरान उन्होंने न केवल शैक्षणिक गुणवत्ता को मजबूत किया, बल्कि खेल और अनुशासन के क्षेत्र में भी विद्यालय की पहचान को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सहकर्मियों का मानना है कि उनके नेतृत्व में विद्यालय नई उपलब्धियां हासिल करेगा और विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा।

इस अवसर पर दिनेश कुमारी ने कहा कि मैं सरकार और खेल विभाग का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने मुझ पर विश्वास जताया। यह मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करूंगी और विद्यालय को शिक्षा व खेल दोनों क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों तक ले जाने का हर संभव प्रयास करूंगी।

About The Author